अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता को मानगो से मेयर पद के लिए मैदान में उतार दिया। यह घोषणा उस समय हुई जब दोनों अपनी शादी की सालगिरह मनाने ओम प्रकाश सिंह के गैराज सह कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। धीरे-धीरे जुटी भीड़ ने कार्यक्रम को चुनावी रंग दे दिया।
कार्यकर्ताओं में जोश, नारे और स्वागत
सुबह से ही जवाहर नगर रोड नंबर 15 के सामने बने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। जैसे ही बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी पहुंचे, पूरे परिसर में नारे गूंजने लगे। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर दंपती का स्वागत किया। सालगिरह पर केक काटकर दोनों ने खुशी कार्यकर्ताओं के साथ बांटी।

मानगो के विकास को लेकर भरोसा जताया
दावेदारी की घोषणा करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो हमेशा से उनकी प्राथमिकता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुधा गुप्ता इलाके के विकास में नई भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला जनता और पार्टी पर निर्भर रहेगा।
चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस घोषणा के बाद मानगो शहर की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है और लोगों का ध्यान अब सुधा गुप्ता की उम्मीदवारी पर टिका है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मेडिकल एडमिशन पर सवाल, सदन में मरांडी ने सरकार को घेरा



