Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व मैनेजर का दावा : स्टाफ ने मिलकर की सुशांत की हत्या
Headlines

पूर्व मैनेजर का दावा : स्टाफ ने मिलकर की सुशांत की हत्या

August 18, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी हर गुजरते दिन के साथ उलझती जा रही है। सुशांत की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया। हर दिन इस मामले पर नए खुलासे हो रहे हैं। अब सुशांत के पूर्व मैनेजर अंकित ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। अंकित का कहना है कि सुशांत को उनके स्टाफ मेंबर्स ने ही मिलकर मारा है।

सुशांत कभी दरवाजा बंद करके नहीं सोते थे
अंकित ने कहा कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते। क्योंकि वे एक पॉजिटिव इंसान थे। वह दूसरों को मोटिवेट करते थे। जब भी सुशांत दुखी होते थे तो वह रोने लगते थे या फिर कविताएं लिखते थे। अंकित बताते हैं कि जब तक उन्होंने सुशांत के साथ काम किया एक्टर कभी भी अपने कमरे का दरवाजा बंद करके नहीं सोते थे। वह कहते हैं कि मेरे बाद दीपेश को सुशांत के यहां नौकरी मिली।

मुझे जान से मारने की मिली धमकी
अंकित कहते हैं कि अगर जिस दिन सुशांत की मौत हुई अगर उस दिन उनके स्टाफ ने उनके कमरे का दरवाजा बंद देखा था तो उसे खोला क्यों नहीं? सुशांत अपना कैलेंडर बनाते थे, जिसमें उन्होंने अपने अगले दिन के काम के बारे में लिखा होता था। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले मेरे पास एक काॅल आई। इसमें मुझे कहा गया कि अगर मैं सुशांत केस का विटनेस बनूंगा तो मुझे जान से मार देंगे। अंकित ने यह भी बताया कि अभी तक मुंबई पुलिस की तरफ से मेरे पास कोई समन नहीं आया है। मुझसे पूछताछ भी नहीं की गई। सुशांत के साथ आखिरी मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सुशांत एक शानदार इंसान से भी बढ़कर थे

सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती के आने से पहले कौन था? वह किसके साथ थे, इस सवाल पर अंकित ने बताया कि रिया के आने से पहले, कृति मैडम थीं। मतलब कृति दीदी बोलता था मैं। उनके साथ जब था तो सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे। उनके साथ भी हंसना, एक साथ खाना, एक साथ बातें करना, उस समय थीं। पर उसके बाद उनके साथ क्या हुआ मुझे मालूम नहीं।

गांव से लौटा तो पूरा स्टाफ नया मिला

अंकित ने बताया था कि अगस्त 2019 में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पूरे स्टाफ को बदल दिया था। उन्होंने कहा, ‘अगस्त 2019 में जब मैं अपने गांव से वापस आया तो मुझे अचानक उनका पूरा स्टाफ बदला हुआ मिला। उनके नए बॉडीगार्ड्स ने मुझे उनके घर में घुसने तक नहीं दिया था। मुझे लगा कि रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदल दिया। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया था ये मुझे नहीं पता।’

पंखे से लटका मिला था सुशांत का शव

सुशांत (34) का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा में उनके फ्लैट की छत से लटका मिला था। इसके बाद से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर काफी सवाल उठ रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपंडित जसराज के निधन से काशी संगीत घराने में शोक की लहर
Next Article केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.