Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 05:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » युवती को थप्पड़ जड़ना बरहेट के थानेदार काे पड़ा महंगा, वीडियो वायरल,एसपी ने किया सस्पेंड
Headlines

युवती को थप्पड़ जड़ना बरहेट के थानेदार काे पड़ा महंगा, वीडियो वायरल,एसपी ने किया सस्पेंड

July 27, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

झारखंड में एक वायरल वीडियो ने थाना प्रभारी को सस्पेंड करवा दिया. थाना प्रभारी ने एक युवती को झन्नाटेदार चांटा जड़ा. उसके साथ मारपीट की. भद्दी-भद्दी गालियां भी दी. युवती का दावा है कि थाना प्रभारी की पिटाई से उसके नाक से खून निकलने लगा. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, तो एसपी ने थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने थानेदार की हरकत को सरासर गलत और शर्मनाक कृत्य करार दिया है. मामला साहिबगंज जिला के बरहेट का है, जो मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है. बरहेट थाना परिसर में एक युवती की पिटाई का थाना प्रभारी हरीश कुमार पाठक का वीडियो वायरल है. इसमें वह युवती को मार-पीट रहे हैं और गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. इस संबंध में पीड़िता ने साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की थी. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने थाना प्रभारी हरीश पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. एसपी को लिखे पत्र में युवती ने कहा है कि 22 जुलाई को बरहेट थाना प्रभारी ने उसे थाना बुलाया था. थाना जाने पर प्रभारी ने उससे कहा कि उसकी मां ने शिकायत की है कि उसने भागकर रामू मंडल नामक युवक से शादी कर ली है. इस पर युवती ने कहा कि वह और रामू दोनों बालिग हैं. एक-दूसरे प्यार करते हैं. इसलिए शादी कर ली. इतना सुनते ही थाना प्रभारी उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे और मारपीट करने लगे. युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि थाना प्रभारी ने उसे इतना पीटा कि उसकी नाक से खून निकलने लगा. उसका भाई वहां से उठाकर बरहेट के एक प्राइवेट क्लिनिक ले गया, जहां उसका इलाज हुआ. उसने कहा है कि शादी के बाद से दोनों परिवार राजी-खुशी रह रहे हैं. थाना प्रभारी के इस बर्ताव से वह काफी डरी-सहमी है.

पीड़िता ने शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीआइजी व अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों को भी भेजी है. इधर, मामले को लेकर बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक का कहना है कि उनके ऊपर लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं.

विवादित रहे हैं थाना अध्यक्ष हरीश पाठक
हरीश कुमार पाठक रीडर कैडर के सब इंस्पेक्टर हैं. झारखंड में इनका कार्यकाल काफी विवादित रहा है. पलामू के बकोरिया कांड एवं जामताड़ा थाना में मिन्हाज अंसारी की पुलिस हिरासत में मारपीट के बाद मौत हो जाने का मामला अभी चल ही रहा है. तब तक उनका साहिबगंज जिले में तबादला हो गया.

बरहेट में पदस्थापन के बाद 12 जुलाई को बरहेट थाना के डुगूबथान में अपराधी व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी. इसमें एएसआइ चंद्राय सोरेन को गोली लगी और बाद में इलाज के क्रम में रांची के मेडिका अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. इस मुठभेड़ के दौरान अपराधियों पर पुलिस की ओर से गोली नहीं चलाने के मामले में भी जांच चल रही है.

बरहेट थाना प्रभारी निलंबित, एसडीपीओ करेंगे जांच : एसपी
बरहेट के थाना प्रभारी हरीश पाठक को एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए आगे कार्रवाई करने की बात कही है. एसपी ने बताया कि बरहेट थाना प्रभारी के खिलाफ एक महिला ने दो दिन पहले शिकायत दर्ज करायी थी. सोमवार को महिला के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज व मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रथम दृष्टया उसे लाइन क्लोज करते हुए निलंबित किया गया है. एसडीपीओ स्तर से जांच करायी जा रही है.

मुख्यमंत्री ने घटना को बताया शर्मनाक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर घटना को अनुचित और शर्मनाक बताते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश डीजीपी झारखंड को दिया है. ट्विटर पर ही डीजीपी ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि महिला के साथ मारपीट करने के आरोपी थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है और वरीय अधिकारी से मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या ने जीती कोरोना से जंग, अस्पताल से पहुंचीं घर
Next Article तालाब में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

Related Posts

Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.