अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : नाबालिग को शमशान घाट ले जाकर उसकी आबरू लूटने के इल्जाम में पुलिस ने तीन नाबालिग सहित पांच लोगों को दबोचा है। धराये लोगों में 25 साल का पंकज उरांव और 20 साल का मनीष उरांव के अलावा तीन नाबालिग लड़के शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने तीन बाइक और पांच मोबाइल फोन जब्त किया है। घटना राजधानी रांची के चान्हों थाना क्षेत्र के सोनचीपी गांव की है। मामले को लेकर बीते आठ मई को चान्हों थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पीड़िता ने प्रथमिकी में बताया था कि बीते सात मई को वह अपने प्रेमी के बहकावे में आकर उसके साथ घूमने गयी थी। प्रेमी के चार अन्य दोस्त भी साथ आ गये थे। रात के करीब 11 बजे उसे बाइक में बैठाकर सभी लोग सोनचीपी गांव के टांगर में बने पक्का शमशान घाट ले गये। इल्जाम है कि वहां बारी-बारी से सभी ने नाबालिग का रेप किया। वहीं, धमकी दी कि अलग मुंह खोला तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
मामला जब रांची के रुरल एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के कानों तक पहुंचा, तो उन्होंने बिना देर किये खलाड़ी DSP रामनारायण चौधरी की देखरेख में टीम गठित की। गठित टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और सभी संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। तीन नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, बाकी दो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें : भाजपा आदिवासी नायकों के नाम पर कर रही ओछी राजनीति : विनोद पांडेय
इसे भी पढ़ें : रांची से लूटा गया ट्रक लातेहार में मिला, दो संदेही भी धराये
इसे भी पढ़ें : BSF ने घुसपैठ कर रहे सात आतंकियों को बॉर्डर पर किया ढेर
इसे भी पढ़ें : BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत, अब साइबर अटैक की कोशिश
इसे भी पढ़ें : भारत के INS विक्रांत ने मचाया तांडव, पाकिस्तान का कराची पोर्ट तहस-नहस
इसे भी पढ़ें : भारत के जांबाजों ने जवाबी कार्रवाई में मुजफ्फराबाद पर बोला धावा
इसे भी पढ़ें : ससुर के सामने पत्नी को 19 बार मा’रा छुरा, फिर बोला…

