Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 12:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इतनी शक्ति हमें देना दाता.. की सिंगर पाई-पाई की मोहताज, सरकार से मदद की आस
Headlines

इतनी शक्ति हमें देना दाता.. की सिंगर पाई-पाई की मोहताज, सरकार से मदद की आस

August 12, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। क्या आपने सॉन्ग ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता…’ सुना है? जाहिर है सुना ही होगा, क्योंकि ये वो सॉन्ग जिसे देश का बच्चा-बच्चा सुन चुका है और बहुत सारे स्कूलों की तो ये प्रार्थना भी है.

साल 1986 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम था ‘अंकुश’. सामाजिक मुद्दे पर बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. लेकिन इसी फिल्म में एक सॉन्ग ऐसा था जिसने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि 30 सालों के बाद भी ये सॉन्ग कहीं प्रार्थना बनकर स्कूलों में गाया जाता है तो कहीं मन को शांत करने के लिए गुनगुनाया जाता है. इस सॉन्ग का नाम है ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता…’

auto

 

इस सॉन्ग में खुद इतनी ज्यादा शक्ति हैं कि मन कितना भी विचलित क्यों ना हो लेकिन इस गाने को सुनने भर से मन पूरी तरह शांत हो जाता है. मगर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिसकी आवाज को सुनकर दुनिया भर के लोगों के मन को शांति मिलती है वो खुद आज पैसे की कमी से अशांत जीवन जीने पर विवश है.हम बात कर रहे हैं इस सॉन्ग को गाने वाली सिंगर पुष्पा पगधरे की.

 

कंगाली का जीवन जीने को मजबूर सिंगर

पुष्पा पगधरे इस वक्त कंगाली का जीवन जीने पर विवश हैं. पुष्पा पिछले कई सालों से आर्थिक तंगी का शिकार हैं. 80 साल की सिंगर पुष्पा को राज्य सरकार की तरफ से 3,150 रुपए मिलते हैं जिसके लिए भी उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है. पुष्पा इन दिनों मुंबई के माहिम में मच्छीमार कॉलोनी में किराए के घर में रहती हैं.

 

सरकार से भी नहीं मिली मदद

अपनी आपबीती सुनाते हुए पुष्पा पगधरे कहती हैं- ‘मेरे कुछ रिश्तेदार हैं जो जरूरत पड़ने पर मेरी मदद कर देते हैं. मुझे अपने गाने के लिए रॉयल्टी भी नहीं मिलती. मैं पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर हूं और सरकार से भी कोई मदद नहीं मिलती. सरकार को हम जैसे कलाकारों पर ध्यान देना चाहिए जो गरीबी में अकेले जिंदगी गुजार रहे हैं’.

 

32 सालों के बाद भी नहीं मिला घर

पुष्पा ने साल 1989 में सरकार से एक घर दिए जाने की मांग की थी. मगर 32 सालों के बाद भी ये मांग पूरी नहीं की गई है.

पुष्पा कहती हैं कि ,’’मैंने मोहम्मद रफी के साथ अगा पोरी संभाल दरयाला तूफान आलय गाया था, जो बेहद पॉपुलर हुआ था. मुझे इस गाने के लिए तब तक रॉयल्टी मिली जब तक एचएमवी म्यूजिक लेबल था. लेकिन इस कंपनी के बंद होते ही मुझे पैसे मिलने बंद हो गए. मुझे कल्चरल डिपार्टमेंट से 3150 रुपये मिलते हैं, लेकिन वो भी कभी समय पर नहीं मिलते. कम से कम मुझे रॉयल्टी तो मिलनी ही चाहिए जिससे मैं अपना ख्याल रख सकूं’’.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में 2 साल से निलंबित शिक्षक फिर से होंगे बहाल, जानें ऐसा क्यों?
Next Article टीम इंडिया से बाहर होंगे कोच रवि शास्त्री, जानें वजह?

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.