Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
Headlines

मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

August 24, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मेरठ। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले में पंजीकृत निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम और अन्य संस्थानों से मातृ व शिशु स्वास्थ्य देखभाल, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण की सेवाओं की रिपोर्ट समय पर ली जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पीएसआई इंडिया के सहयोग से एक बैठक हुई। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम व अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक माह की 25 तारीख तक प्रसव संबंधी सेवाओं, परिवार कल्याण कार्यक्रम, बच्चों के नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु जन्म और मृत्यु रिपोर्ट आदि की सूचना भेजें।यह रिपोर्ट संकलित कर भारत सरकार के पोर्टल हेल्थ मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) और रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) पर अपलोड की जाती है। इससे जनपदों की रैंकिंग निर्धारित होती है। वर्तमान में जनपद के करीब 180 निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम व अन्य संस्थान पंजीकृत है, लेकिन इनमें से केवल 25 अस्पतालों की रिपोर्ट ही मिल रही है। सभी अस्पतालों को इसकी रिपोर्ट भेजनी होगी। समय पर रिपोर्ट मिलने पर मेरठ जनपद की रैंकिंग बढ़ेगी।

auto

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ. विश्वास चौधरी ने कहा कि सरकारी और निजी चिकित्सालयों को सहयोग प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हमेशा तत्पर है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनयूएचएम डॉ. जावेद हुसैन ने निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम से इस मामले में सहयोग मांगा। यदि डाटा फीडिंग में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही हो तो डाटा मैनेजर सहित प्रत्येक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी से लगातार संपर्क कर सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसबको अपना हक-अधिकार दे रही हमारी सरकार : हेमंत सोरेन
Next Article अगले तीन दिन बारिश की संभावना नहीं

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.