Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » माफियाओं के हाथ बालू घाट सौंपना चाहती है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी
Headlines

माफियाओं के हाथ बालू घाट सौंपना चाहती है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

September 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबूलाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सरकार झारखंड के बालू घाटों को माफियाओं, दलालों और बिचौलियों के हवाले करने की योजना बना रही है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 500 से अधिक बालू घाटों की नीलामी के लिए बनाई गई नियमावली की कड़ी आलोचना की। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय युवकों और बेरोजगारों को रोजगार का नारा देकर केवल छलावा कर रही है। नियमावली ऐसी बनाई गई है कि गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग इसमें भाग नहीं ले सकेंगे, जबकि माफिया और दलालों के लिए यह रास्ता आसान बना दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान नियमावली के अनुसार बालू घाटों को जिला स्तर पर समूह में बांटा गया है। उदाहरण के तौर पर:

auto
  • गोड्डा जिला: 16 घाट ए समूह में
  • जामताड़ा: 15 घाट ए, 5 घाट बी
  • दुमका: 14 घाट ए, 12 घाट बी, 5 घाट सी
  • सरायकेला: 4 घाट ए, 7 घाट बी
  • पूर्वी सिंहभूम: 3 घाट ए, 2 घाट बी
  • गिरिडीह: 3 घाट ए, 2 घाट बी, 3 घाट सी, 6 घाट डी, 2 घाट ई

उन्होंने कहा कि नीलामी में आवेदन के लिए 15 करोड़ रुपए सालाना टर्नओवर की शर्त और शराब ठेका जैसा नॉन रिफंडेबल शुल्क लगाना इसीलिए तय किया गया ताकि आम आदिवासी, गरीब और बेरोजगार युवक इसमें शामिल न हो सकें।

मरांडी ने आरोप लगाया कि वर्तमान नियमों के माध्यम से अवैध बालू उत्खनन को वैध बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार समूह के एक घाट को पर्यावरण अनुमति दिला देगी और फिर पूरे समूह के घाटों से बालू उठाने का मार्ग खुल जाएगा। उनका कहना था कि यह पूरा खेल माफियाओं के हवाले करने की साजिश है।

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि बालू घाटों का अधिकार ग्राम सभा को दिया जाए और अवैध नीलामी के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए। श्री मरांडी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार नहीं सुधरी तो अवयवों और सचिवों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जैसा कि पहले भी वरीय आईएएस अधिकारी जेल गए थे। इस दौरान प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : शांता की कांपती आवाज सुन खड़े हुए DC, बोले- एक खरोंच भी आयी तो…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशांता की कांपती आवाज सुन खड़े हुए DC, बोले- एक खरोंच भी आयी तो…
Next Article बालू घाट प्रबंधन को लेकर भाजपा के आरोप बेबुनियाद : विनोद पांडेय

Related Posts

Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.