Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हेसला हादसा : मंत्री ने आश्रितों को दिया 21-21 लाख का चेक, क्या बोले… जानें
Headlines

हेसला हादसा : मंत्री ने आश्रितों को दिया 21-21 लाख का चेक, क्या बोले… जानें

April 7, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ जिले के हेसला स्थित मेसर्स झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में इंडक्शन फर्नेस हादसे के बाद झारखंड सरकार ने मुआवजा और सहायता को लेकर बड़ा कदम उठाया है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत और छह के घायल होने की खबर मिलते ही श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सीधे मोर्चा संभाल लिया। मंत्री ने साफ कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों को सिर्फ सांत्वना नहीं, बल्कि कानून के तहत जो भी हक बनता है, वो हर हाल में दिलाया जाएगा।

auto

मृतक के आश्रितों को 21-21 लाख का चेक सौंपा

मंत्री संजय प्रसाद यादव मंगलवार को रामगढ़ पहुंचे और तीनों मृतक मजदूरों के परिजनों से उनके घर जाकर मिले। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मृतक परिवारों को 21-21 लाख रुपये का चेक दिया गया। चेक सौंपते वक्त मंत्री के साथ रामगढ़ विधायक ममता देवी भी मौजूद थीं। मंत्री ने परिजनों से कहा कि यह सिर्फ शुरुआती मदद है, इसके बाद भी जो भी सरकारी सहायता और मुआवजा नियम के अनुसार बनता है, वह दिलाया जाएगा।

मंत्री ने अपनी तरफ से भी दी मदद

मंत्री ने मानवीय पहल करते हुए तीनों मृतक मजदूरों के आश्रितों को अपने स्तर से 21-21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी दी। उन्होंने परिवारों से कहा कि सरकार उनके साथ है और वे खुद भी हर जरूरत के वक्त साथ खड़े रहेंगे।

बच्चों की पढ़ाई और बेटी की शादी तक की चिंता

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने मृतक मजदूरों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार सिर्फ मुआवजा देकर पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि परिवार के बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर भी सरकार गंभीर है। जरूरत पड़ने पर बेटी की शादी और अन्य जरूरी खर्च में भी नियम के तहत मदद दी जाएगी।

फैक्ट्री मालिक से पेंशन दिलाने का निर्देश

मंत्री ने फैक्ट्री इंस्पेक्टर और लेबर इंस्पेक्टर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मृतक मजदूरों को जो वेतन मिलता था, उसी के आधार पर परिवार को पेंशन दिलाने की प्रक्रिया फैक्ट्री मालिक से पूरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि मजदूर परिवार को एक स्थायी सहारा मिलना चाहिए, ताकि वे दो वक्त की रोटी के लिए परेशान न हों।

घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार देखेगी

मंत्री ने पहले देवकमल हॉस्पिटल, रांची जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने परिजनों से कहा कि इलाज में जो भी खर्च आएगा, उसकी व्यवस्था की जाएगी और मजदूरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

हाई लेवल जांच कमेटी गठित, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

मुआवजे के साथ-साथ मंत्री ने साफ कर दिया कि हादसे को हल्के में नहीं लिया जाएगा। मंत्री के निर्देश पर हाई लेवल जांच कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद यदि लापरवाही सामने आई, तो फैक्ट्री प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई होगी।

मंत्री के साथ विधायक और विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान मंत्री संजय प्रसाद यादव के साथ विधायक ममता देवी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, उपाध्यक्ष गिरधारी यादव, संतोष यादव, जितेंद्र यादव, संजय यादव, अरुण राय समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं विभाग की ओर से फैक्ट्री इंस्पेक्टर, लेबर सुपरिटेंडेंट समेत कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

मुआवजा नहीं, न्याय की लड़ाई का भरोसा

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह हादसा मजदूरों की जिंदगी से जुड़ा है और सरकार का फर्ज है कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार मजदूरों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में सरेशाम लूट, हथियार के दम पर ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ में ई-संजीवनी सेवा का दमदार असर, 4 CHO राज्य के टॉप-10 में शामिल
Next Article राशिफल @ 08 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
राशिफल

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.