Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 06:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शनिवार 16 अप्रैल का राशिफल: जानें आज कैसा जाएगा आपका दिन
Headlines

शनिवार 16 अप्रैल का राशिफल: जानें आज कैसा जाएगा आपका दिन

April 16, 2022No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

शनिवार का राशिफल। युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 05.58, सूर्यास्त 06.28, ऋतु – ग्रीष्म

चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, शनिवार, 16 अप्रैल 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

सिंह राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। खान का ध्यान रखेंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन को लेकर कोई कठोर फैसला कर सकते हैं। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश फायदेमंद होगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतिंत रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बेचैन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों का तबादला

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026
Headlines

रांची के इस टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, फिर…

October 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने किया रबी महाअभियान का आगाज, पटना से रवाना किये 40 रथ

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांव के खूंटे से खुला स्वावलंबन का रास्ता, अब चौखट से निकलकर डेयरी क्रांति लाएंगी सुधा सखियां

October 15, 2026

जिला अस्पतालों में अब आसानी से होंगी मेजर सर्जरी, 37 करोड़ से लग रहे 1947 आधुनिक उपकरण

October 15, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026

PVUNL के 12 साल : पत्थरों को तराशकर गढ़ी रोशनी की नई पहचान, हौसलों से खड़ा हुआ ऊर्जा का यह किला

October 15, 2026

रांची के इस टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, फिर…

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.