Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एचयूएल के निवेश से समग्र क्षेत्र के विकास में मिलेगी मदद : मुख्यमंत्री
Headlines

एचयूएल के निवेश से समग्र क्षेत्र के विकास में मिलेगी मदद : मुख्यमंत्री

July 21, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हमीरपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हमीरपुर जिले की सुमेरपुर औद्योगिक नगरी में संचालित एचयूएल के नए कारखाने का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए बड़े ही गर्व का क्षण है कि यूनिलिवर जैसी बड़ी कम्पनी ने उत्तर प्रदेश राज्य को अपनी अल्ट्रा माडर्न फैक्ट्री स्थापित करने के लिए चुना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विश्वास है कि कम्पनी के इस तरह के निवेश से समग्र क्षेत्र के विकास को मदद मिलेगी।

सुमेरपुर कस्बे की औद्योगिक नगरी यूनिलिवर कम्पनी में आयोजित समारोह में एचयूएल के सीईओ व एमडी संजीव मेहता ने कहा कि यूआईएल प्लांट को बुन्देलखंड क्षेत्र में आकार लेते देखना बड़ी ही खुशी की बात है। एक ऐसा राज्य जहां हमारी कम्पनी की महत्वपूर्ण उपस्थिति है। कहा कि यह यूपी राज्य के लिए यूनिलिवर की दीर्घकालीन प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही सरकार के साथ स्थानीय समुदायों के समर्थन को भी स्वीकार करता है।

सीईओ ने कहा कि 2025 तक कम्पनी 700 करोड़ रुपये के निवेश करने की योजना बना रहा है। इससे यूनिलिवर की आत्मनिर्भर भारत के लिए लम्बे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

कम्पनी के आपूर्ति श्रंखला के एचयूएल के कार्यकारी निदेशक विलियम उडज़ैन ने कहा कि प्रदेश में हमारा नवीनतम कारखाना विश्व स्तर पर यूनिलिवर के लिए अति आधुनिक निर्माण में सबसे आगे है। कहा कि विनिर्माण यूनिट को शून्य कार्बन फुटप्रिंट के लिए डिजाइन किया गया है। इंधन के रूप में बायोमास बिकेट के उपयोग के जरिए यूनिट करीब 10 हजार किसानों की आमदनी को बढ़ाने में योगदान देगी। क्योंकि ये बिकेट कृषि कचरे से बनाए जाते है।

कहा कि यूआईएल स्प्रे ड्रायड फैक्ट्री दक्षिण एशिया मेें यूनिलिवर की पहली जेंडर बैलेंस फैक्ट्री होगी जहां प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति के तहत 101 महिला कर्मियों को काम पर रखा गया था। जल्द ही 153 और महिला कर्मियों की भर्ती होगी। कहा कि निवेश 2025 तक पूरा होने पर 1600 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार की परिकल्पना भी की गई है।

कार्यक्रम में सदर विधायक डाँ.मनोज कुमार प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, एलएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, जिलाधिकारी डाँ.सीबी त्रिपाठी, एसपी शुभम पटेल, सीडीओ एमपी मिश्रा, एडीएम रमेश चन्द्र व कम्पनी के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश में 1 करोड़ पौधारोपण करेगी अभाविप
Next Article कानपुर आईआईटी के छात्र ने गौरैया के सामान बनाया ड्रोन

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.