WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लखनऊ। पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसे दाम बढ़ते रहे तो अगले चुनाव तक पेट्रोल के दाम बढ़कर 275 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगें।
शनिवार को सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रु. महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम यूं ही बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवम्बर-दिसम्बर में होंगे, इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रु. बढ़ जाएंगे, मतलब आज के 100 रु लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रु. लीटर हो जाएगा। ये है भाजपाई महंगाई का गणित!’

