Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 10:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब टिकट कन्फर्म होने की बढ़ी उम्मीद, रांची मंडल ने किया जुगाड़
Headlines

अब टिकट कन्फर्म होने की बढ़ी उम्मीद, रांची मंडल ने किया जुगाड़

May 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी यानी लंबी वेटिंग लिस्ट को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंडल ने सात प्रमुख ट्रेनों में करीब 20 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे यात्रियों को ज्यादा कन्फर्म टिकट मिल सकेंगे और सफर भी पहले से ज्यादा आरामदायक होगा। अब तक रेलवे त्योहारों, छुट्टियों या ज्यादा भीड़ के समय कुछ दिनों के लिए अतिरिक्त कोच लगाता था। लेकिन नई योजना लागू होने के बाद इन ट्रेनों में हमेशा के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को संभालने में काफी मदद मिलेगी।

किन ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

रेल मंडल की ओर से तैयार प्रस्ताव के मुताबिक अलग-अलग ट्रेनों में थर्ड एसी, स्लीपर और एसी चेयर कार कोच बढ़ाए जाएंगे।

रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस में बढ़ेगा थर्ड एसी कोच

12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस में अभी 20 एलएचबी कोच हैं। इसे बढ़ाकर 21 कोच किया जाएगा। इसमें एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रांची-आरा एक्सप्रेस में पांच नए कोच

18640 रांची-आरा एक्सप्रेस में अभी 15 एलएचबी कोच हैं। प्रस्ताव के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाकर 20 की जाएगी। इसमें एक स्लीपर और चार थर्ड एसी कोच जोड़े जाएंगे।

रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी कोच

18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में वर्तमान में 20 आईसीएफ कोच हैं। अब इसे 22 कोच का किया जाएगा। इसमें दो अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे।

हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में बढ़ेगा स्लीपर कोच

18622 हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में अभी 21 एलएचबी कोच हैं। रेलवे इसमें एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़कर कुल 22 कोच करने की तैयारी में है। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रांची-गोड्डा वाया भागलपुर एक्सप्रेस में चार अतिरिक्त कोच

18603 रांची-गोड्डा वाया भागलपुर एक्सप्रेस में अभी 17 आईसीएफ कोच हैं। इसे बढ़ाकर 21 कोच किया जाएगा। इसमें एक स्लीपर और तीन थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे।

रांची-चोपन एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस में अभी 14 आईसीएफ कोच हैं। रेलवे इसे बढ़ाकर 19 कोच करने की योजना बना रहा है। इसमें चार थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच बढ़ाने का प्रस्ताव है।

रांची-सासाराम एक्सप्रेस में बढ़ेगी एसी चेयर कार

18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस में वर्तमान 14 आईसीएफ कोच की जगह 15 कोच किए जाएंगे। इसमें एक अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच लगाया जाएगा।

यात्रियों को क्या होगा फायदा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोच बढ़ने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। खासकर छुट्टियों और त्योहारों के दौरान लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। साथ ही एसी कोच बढ़ने से लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। रांची रेल मंडल की डीआरएम करुणा निधि सिंह ने कहा कि करीब नौ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच स्थायी तौर पर बढ़ाए जाने की तैयारी है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें : नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 21 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड में Heatwave के बाद Storm Alert, इस रोज तक आंधी का खतरा

Related Posts

Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Headlines

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026
Headlines

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026

एक तरफ कन्या पूजन का उल्लास, दूसरी तरफ बाप के कांधे पर लाडली बिटिया की लाश

October 18, 2026

एशियन पैरा गेम्स का शंखनाद, PM बोले- आत्मविश्वास के साथ करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.