अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : जम्मू में आज पाकिस्तान की ओर से भारत पर हमला किया गया है। एयरपोर्ट के पास कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है और शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पाकिस्तान के ड्रोन भी भारत में देखे गए हैं। भारतीय सेना ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई, लेकिन इस बैठक पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की गई। बैठक के दौरान केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी वहां मौजूद रहे और NSA के जाने के बाद भी वहीं रुके रहे।
सुबह लाहौर एयरपोर्ट के पास तीन जोरदार धमाके हुए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे। लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट के पास गोपाल नगर और नसीराबाद इलाकों में ये धमाके हुए, और लोगों ने धुएं का गुबार भी देखा।
भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान के हुक्मरानों को बड़ा झटका दिया है। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इनमें से 4 ठिकाने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में और 5 पीओके में थे। इस 25 मिनट के ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज़बुल मुजाहिद्दीन के लॉन्च पैड को तबाह कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने दिवंगत शिक्षा मंत्री के बेटा-बहू को दिया आशीर्वाद
इसे भी पढ़ें : ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने ले लिया बड़ा फैसला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : नौ मई से रांची रेल मंडल की 6 ट्रेनें रद्द… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची में धड़ाधड़ उतरी फोर्स, बजा सायरन और फिर हो गया ब्लैकआउट
इसे भी पढ़ें : कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका की जमकर हो रही तारीफ… जानें
इसे भी पढ़ें : Operation Sindoor : एक के नाम 2500 घंटे उड़ान का रिकॉर्ड, तो एक ‘फोर्स 18’ की खास… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पूर्व आर्मी चीफ के बयान ने बढ़ा दी पाकिस्तान की टेंशन

