अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Khunti : खूंटी जिले के तोरपा विधानसभा क्षेत्र के जरिया गढ़ पंचायत में कई गांवों की सड़कें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किलों भरी हो गई है। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान जोर देकर कहा कि खराब सड़कों के कारण ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में बड़ी दिक्कतें आती हैं। उन्होंने बताया कि खासकर बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं।
सड़क की खराब स्थिति से जोखिम
सुदीप गुड़िया ने कहा कि गड्ढों और कीचड़ के चलते लोग चलने-फिरने में मुश्किल महसूस करते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए इन सड़कों की तुरंत मरम्मत और मजबूत बनवाया जाए।
विकास की राह आसान होगी
विधायक ने यह भी कहा कि बेहतर सड़क मिलने से न केवल ग्रामीणों की परेशानियां कम होंगी, बल्कि क्षेत्र का विकास भी तेज होगा। उन्होंने सरकार से अपेक्षा जताई कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिल सके।
इसे भी पढ़ें : पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, थानेदार समेत तीन घायल



