Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 03:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किसानों को ससमय और पारदर्शी तरीके से बीज बांटना सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी सीएम
Headlines

किसानों को ससमय और पारदर्शी तरीके से बीज बांटना सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी सीएम

July 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
किसानों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के डिप्टी सीएम सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बिहार राज्य बीज निगम द्वारा बसंतीय (रबी) वर्ष 2024-25 में निगम के निबंधित बीज उत्पादक किसानों, राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों एवं प्रमाणित गेहूं बीज उत्पादन योजना के तहत कुल 2,30,816 क्विंटल रॉ बीज का संग्रहण किया गया है। यह संग्रहण राज्य के किसानों को बेहतर बीज आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि शारदीय (खरीफ) मौसम की फसलों जैसे धान, संकर धान, संकर मक्का, अरहर, सोयाबीन, अरण्डी आदि फसलों के बीज की आपूर्ति एवं वितरण सभी जिलों में सक्रिय रूप से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए, जिससे खेती की शुरुआत समय पर और सुचारु रूप से हो सके।

डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि बसंतीय (रबी) फसलों के लिए संग्रहित रॉ बीज के प्रसंस्करण कार्य की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष राज्य के 8 जिलों में अधिष्ठापित मिनी प्लांट्स पर भी बीज प्रसंस्करण का कार्य किया जाएगा। इस पहल से बीज प्रसंस्करण की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा। वर्तमान में निगम के अंतर्गत कुल 13 प्रसंस्करण इकाइयाँ कार्यरत रहेंगी, जिससे समय पर बीज तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा।

औरंगाबाद में डिप्टी सीएम के नेतृत्व में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीज वितरण की स्थिति की जानकारी किसानों से सीधे प्राप्त की। किसानों ने बताया कि इस वर्ष समय से पूर्व ही सभी किसानों को बीज उपलब्ध करा दिया गया, जिससे उन्हें समय पर बुआई करने में आसानी होगी।

कृषकों ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें गुणवत्ता पूर्ण बीज प्राप्त हुआ है, जिससे इस बार अच्छी उपज की उम्मीद है। उन्होंने बीज वितरण प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और बिना किसी भेदभाव के बताया।

कृषि विभाग द्वारा कुल 99.25 प्रतिशत बीज का वितरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। यह वितरण कार्य नियोजित ढंग से किसानों तक पहुंचाया गया, जिससे अंतिम पंक्ति के किसान को भी लाभ मिल सका।

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कृषि से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने वाले देश को अराजकता की आग में झोंकना चाहते : डिप्टी सीएम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार अब दूसरे राज्यों को भी वर्ल्‍ड क्‍लास स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं देने को तैयार
Next Article पीठ पर बच्चों को बांध, जुगाड़ वाली सीढ़ी के सहारे टूटा पुल पारकर स्कूल पहुंचा रहे घरवाले

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026

राशिफल @ 30 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.