Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 07:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ITBP जवान के दोनों घुटनों में मा’री गो’ली, वजह हैरान करने वाली
Headlines

ITBP जवान के दोनों घुटनों में मा’री गो’ली, वजह हैरान करने वाली

December 16, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जवान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Hajipur : ITBP यानी इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के एक जवान को गोली मार दी गयी। रंगदारी नहीं देने के चलते उसे गोली मारी गयी। बदमाशों ने जवान के दोनों घुटनों में गोली मारी। जवान का नाम बिपिन कुमार सिंह बताया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। जख्मी जवान को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर की है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान बिपिन कुमार सिंह छपरा जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के दिगड़ा गांव का रहने वाला है। उसकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। छुट्टी पर वह अपने घर आया हुआ था और चाचा के निर्माणाधीन मकान का जायजा लेने के वास्ते गया हुआ था। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और रंगदारी के तौर पर पांच लाख रुपये की डिमांड की। जब जवान ने पैसे देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने उन्हें दोनों घुटनों में गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। वारदात की फैली खबर के बाद आसपास से जुटे लोगों ने जख्मी जवान को जल्दबाजी में हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों ने दबी जुबान से बस इतना कहा कि जब एक जवान से रंगदारी मांगी जो रही है और रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी जा रही है तो आम इंसान का क्या होगा। यह वारदात हैरान करने वाली है

मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि घायल ITBP जवान खतरे से बाहर हैं।

इधर, जवान के घरवालों ने पुलिस को बताया कि चार-पांच रोज पहले भी अपराधियों ने मजदूरों को धमकाकर निर्माण कार्य बंद करने को कहा था। बदमाशों ने तब निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ भी की थी। बीती रात बदमाशों ने मकान के बिजली मीटर को तोड़कर नुकसान पहुंचाया था। यह पहली बार नहीं था जब बदमाशों ने धमकी दी थी।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में JSSC-CGL कांड पर DGP गंभीर, IG से लेकर SP तक को सख्त निर्देश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविरोध कर रहे छात्रों पर चटकी लाठियां, JLKM नेता देवेंद्रनाथ कस्टडी में… देखें
Next Article श्रीलंका के प्रेसीडेंट ने भारत को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान… जानें क्या

Related Posts

Headlines

कंपनियों से मुख्य सचिव की अपील- बच्चे ही भविष्य, CSR फंड से संवारें स्कूल और कॉलेज

October 30, 2026
Headlines

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1476 करोड़, CM सम्राट ने PM का जताया आभार

October 30, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कंपनियों से मुख्य सचिव की अपील- बच्चे ही भविष्य, CSR फंड से संवारें स्कूल और कॉलेज

October 30, 2026

जियो की आंधी के आगे थमी एयरटेल की रफ्तार… जानें कैसे

October 30, 2026

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1476 करोड़, CM सम्राट ने PM का जताया आभार

October 30, 2026

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.