Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 01:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में हो सकता है लॉक डाउन !
Headlines

झारखंड में हो सकता है लॉक डाउन !

July 15, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गिरिडीह। झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर राज्य में लॉक डाउन होने की बातें सामने आ रही हैं। झारखंड में लाॅक डाउन बढ़ाने जाने को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए लॉक डाउन ही एकमात्र विकल्प है। ऐसे में राज्य सरकार इस पर जल्द ही फैसले लेगी और झारखंड में लॉक डाउन की घोषणा करेगी। मंत्री ने ये बातें बुधवार को गिरिडीह परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि फिलहाल कोरोना पर कंट्रोल करने के लिए लॉक डाउन ही एकमात्र विकल्प रह गया है। इसके लिए वे खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करेंगे। मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों के भीतर जल्द ही पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो सकती है।
उन्होंने सरकार के कोरोना से निपटने की रणनीति की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में मृत्यु दर बेहद कम है। अन्य राज्यों की तुलना में संक्रमितों का आंकड़ा भी कम है। जबकि रिकवरी दर में पहले से इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले से 31 जुलाई तक लॉकडाउन का विस्तार किया है। लेकिन लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं होना साबित करता है कि अनलॉक की प्रकिया के बाद राज्य में लापरवाही बढ़ने के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। क्योंकि लोग ना तो मास्क ही लगा रहे है और ना ही दो गज दूरी का पालन कर रहे हैं। लिहाजा, अब राज्य सरकार कोई रिस्क लेने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में लॉक डाउन के बगैर कोरोना को कंट्रोल कर पाना संभव नहीं है।
कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को प्लेन से झारखंड वापस लाने को लेकर उन्होंने सीएम की रणनीति की तारीफ की। लेकिन दोबारा प्रवासी मजदूरों के लौटने से जुड़े सवालों के जवाब में मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि मजदूर कोरोना के खौफ से लौटे थे। अब अपनी मर्जी से वापस जा रहे हैं। इसमें राज्य सरकार कुछ नहीं कर सकती। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मनरेगा का फंड दिया गया। लेकिन दूसरे राज्यों की तुलना में मजदूरी दर बेहद कम है। जब न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलेगी, तो रोजगार तलाशने जाना होगा। ऐसे में भाजपा से पूछा जाना चाहिए कि राज्य में मनरेगा मजदूरी दर एक बराबर में क्यों नहीं है।
जगरनाथ महतो ने कहा कि देवघर डीईओ के फर्जी साईन कर 31 लाख 46 हजार की निकासी की जांच के आदेश जल्द दिये जायेंगे। किसी भी सूरत में गरीब बच्चों को मिलने वाले पोशाक की राशि हड़पने वाले दोषियों को नहीं बख्शा जायेगा। वहीं बंद पड़े कोषागार से ठप पड़ी विकास योजनाओं के सवाल के जवाब में मंत्री महतो ने कहा कि हेमंत सरकार आर्थिक हालात की समीक्षा करने में जुटी हुई है। जल्द ही कोषागार को चालू किया जायेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article101 साल के बुजुर्ग कोरोना को हराकार घर लौटा
Next Article कार्यपालक अभियंता एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.