Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 01:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कार्यपालक अभियंता एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
झारखंड

कार्यपालक अभियंता एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

July 15, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सिमडेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार को उनके आवास से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके आवास की तलाशी में भी 80 हजार रुपये अतिरिक्त बरामद हुए हैं। टीम उन्हें गिरफ्तार कर रांची ले गई है। कार्यपालक अभियंता पीएमजीएसवाई सड़क योजना में एग्रीमेंट राशि का एक प्रतिशत बिल पास करने के लिए संवेदक से पैसा ले रहे थे। इसी कड़ी में एसीबी की टीम ने पहले जाल बिछाया और कार्यपालक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
विदित हो कि कार्यपालक अभियंता ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सिक्योरिटी मनी को लौटाने के नाम पर संवेदक से कुल एग्रीमेंट राशि का 1 प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में मांग की थी। गिरफ्तारी अभियान के नेतृत्व करने वाले एसीबी के डीएसपी राजनारायण सिंह ने बताया कि रांची निवासी संवेदक हेमंत कुमार ने संबंधित शिकायत की थी। इसके बाद ब्यूरो ने अपने सत्यापन में सही पाया। इसके बाद टीम गठित कर उक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण कार्य पूरा हो गया था। कार्यपालक अभियंता ने उक्त संवेदक से सिक्योरिटी मनी लौटाने के नाम पर एग्रीमेंट राशि का 1 प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में मांग की थी।
इधर, गिरफ्तारी टीम में मजिस्ट्रेट सह निगरानी विभाग के ज्चायंट सेक्रेटरी शाहिद अख्तर भी मौजूद थे। इधर कार्यपालक अभियंता की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह फैली। बड़ी संख्या में लोग व संवेदक भी थाना परिसर में पहुंच गए। इधर विभागीय कर्मियों में भी एसीबी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम कार्यपालक अभियंता को अपने साथ रांची ले गई।
गिरफ्तारी के बाद कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उन्हें फंसाया गया है। घर में मिले रुपये के बार में कहा कि वे मेरे नहीं थे। किसी ने मेरे आवास में रख दिया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में हो सकता है लॉक डाउन !
Next Article केंद्र सरकार की नीयत और नीति में खोट है : डॉ एम तौसीफ

Related Posts

Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.