Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 02:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JJMP का एरिया कमांडर पप्पू धराया, सुप्रीमो के हुक्म पर करता था…
Headlines

JJMP का एरिया कमांडर पप्पू धराया, सुप्रीमो के हुक्म पर करता था…

March 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JJMP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव के कानों में हौले के किसी ने फूंक मारी और बताया कि JJMP के कुछ खूंखार उग्रवादी कटिया जंगल के इलाके में घूम रहे हैं। कटिया जंगल छिपादोहर थाना क्षेत्र में पड़ता है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। धर सकते हैं तो धर लीजिये। मिली इंफॉर्मनेशन को पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने पलामू रेंज के DIG अभियान पंकज कुमार से शेयर किया। इसके बाद बरवाडीह SDPO की देखरेख में RFT पलामू CRPF की QAT को लेकर टीम बनायी गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी। पुलिस की टीम पर नजर पड़ते ही उग्रवादी अपने हथियार उठाकर भागने लगे। फोर्स ने भाग रहे उग्रवादियों का पीछा किया और खदेड़ कर एक को धर दबोचा। बाकी उग्रवादी घनघोर जंगल का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे।
धराये उग्रवादी ने पुलिस को अपना नाम मुरारी भुईयां उर्फ छोटू जी उर्फ पप्पू बताया। करीब 35 साल के पप्पू ने बताया कि वह JJMP का एरिया कमांडर है। वहीं, जो उग्रवादी भाग निकले उनमें सब जोनल कमांडर अखिलेश यादव, एरिया कमांडर बैजनाथ सिंह, एरिया कमांडर विजय यादव, एरिया कमांडर ध्रुव राम उर्फ ध्रुव जी और कैडर सदस्य बुतरु भुईयां उर्फ छोटू है। भागने के दरम्यान उसने अपना हथियार बुतरु भुईयां को दे दिया था।

पप्पू ने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले। उसने पुलिस को बताया कि JJMP के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के हुक्म पर अपने दस्ता के साथ ठेकेदारों और कारोबारियों को डरा-हड़काकर लेवी वसूलते थे। वहीं, लेवी नहीं मिलने पर फायरिंग, आगजनी और हत्या तक कर देते थे। पप्पू ने खुलासा किया कि लातेहार के बोकाखांड़ और हेरहंज में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी वह शामिल था।

Advertisement Advertisement

उसे दबोचने में छिपादोहर थानेदार धीरज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सुभाष दास, एसआई रितेश कुमार राव, विकाशेंदु त्रिपाठी और QAT of RFT PALAMU CRPF (Jkd) एवं IRB-04 सैट-137 के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : जबरदस्त एनका’उंटर में जांबाजों ने मा’र गिराये 16 नक्सली, AK-47 और रॉकेट लॉन्चर मिला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशांति समिति की बैठक में SP बोले- फोर्स पर्याप्त, शुरू होगा फ्लैग मार्च
Next Article पूर्व मंत्री सहित समेत 5 को तीन साल की सजा, 15-15 लाख का हर्जाना… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.