Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 02:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JSSC छात्रों के प्रदर्शन से पहले ADG की अपील- शांतिपूर्ण करें आंदोलन, न बिगाड़ें कानून-व्यवस्था
Headlines

JSSC छात्रों के प्रदर्शन से पहले ADG की अपील- शांतिपूर्ण करें आंदोलन, न बिगाड़ें कानून-व्यवस्था

August 9, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ADG
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : JSSC और JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच CID के ADG मनोज कौशिक ने अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है, लेकिन विरोध के दौरान किसी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़नी चाहिए। सोमवार को प्रस्तावित बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। ADG मनोज कौशिक ने कहा कि बंद को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। जरूरी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों और उनके संगठनों से अपील की कि अगर आंदोलन करना है तो शांतिपूर्ण तरीके से करें। किसी ऐसी घटना से बचें, जिससे आम लोगों को परेशानी हो या कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो।

सरकार के आदेश के बाद तेजी से हुई कार्रवाई, 19 गिरफ्तार

CID ADG ने कहा कि सरकार की ओर से जांच का आदेश मिलने के बाद कार्रवाई में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान कई डिजिटल साक्ष्य भी सामने आए हैं। कुछ डिजिटल एजेंसियों और उनसे जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच अभी चल रही है, इसलिए सभी साक्ष्यों और आरोपियों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। जांच के दौरान कई ऐसी बातें सामने आ रही हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक हर जानकारी सार्वजनिक करने से जांच प्रभावित हो सकती है। ADG मनोज कौशिक ने कहा कि छात्रों को यह भरोसा रखना चाहिए कि सरकार के आदेश के बाद CID ने मामले को गंभीरता से लिया है और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Advertisement

छात्रों के पास कोई जानकारी है तो सीधे CID को दें

ADG ने आंदोलन कर रहे छात्रों से यह भी कहा कि अगर उनके पास किसी अभ्यर्थी, व्यक्ति या संस्था की भूमिका से जुड़ी कोई जानकारी है, तो उसे CID के साथ साझा करें। उन्होंने बताया कि CID की ओर से मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई है, ताकि छात्र और अन्य लोग अपनी जानकारी सीधे जांच एजेंसी तक पहुंचा सकें।

उन्होंने कहा कि अगर किसी छात्र को लगता है कि किसी खास व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध है, किसी घटना की जानकारी जांच में शामिल नहीं हुई है या उसके पास कोई दस्तावेज, संदेश, डिजिटल रिकॉर्ड या दूसरी जानकारी है, तो वह CID को उपलब्ध करा सकता है। जांच एजेंसी उस जानकारी की पड़ताल करेगी।

ADG मनोज कौशिक ने छात्रों से कहा कि वे अपनी बात सीधे जांच एजेंसी तक पहुंचाएं। अगर किसी बिंदु पर उन्हें लगता है कि जांच में कुछ छूट गया है, तो वे लिखित शिकायत कर सकते हैं, ईमेल भेज सकते हैं या मोबाइल नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। जरूरत पड़ने पर CID अधिकारियों से मिलकर भी अपनी बात रखी जा सकती है।

हाईकोर्ट के आदेश के तहत हुई जांच, जरूरत पड़ी तो बताई जाएगी समय बढ़ने की वजह 

जांच की समयसीमा को लेकर पूछे गए सवाल पर ADG ने कहा कि यह जांच हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर शुरू हुई थी। अदालत की ओर से जो समयसीमा दी गई थी, उसमें जांच में काफी प्रगति हुई है। हालांकि कुछ बिंदुओं पर अगर अभी भी जांच बाकी है तो उसके कारण अदालत को बताए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जांच को बंद करना या आगे बढ़ाना उपलब्ध साक्ष्यों और जांच की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर किसी मामले में कोई महत्वपूर्ण पहलू सामने आता है और उसकी जांच जरूरी लगती है, तो CID उस पर काम करेगी। जांच में किसी बिंदु पर अतिरिक्त समय की जरूरत पड़ती है तो इसकी वजह भी अदालत के सामने रखी जाएगी।

JSSC और JPSC से जुड़े मामलों को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। अब CID की ओर से 19 गिरफ्तारियों और आगे भी जांच जारी रहने की बात सामने आने के बाद छात्रों की नजर जांच की अगली कार्रवाई पर है।

ADG मनोज कौशिक ने एक बार फिर छात्रों से अपील की कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करें और शांति बनाए रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : एक पेपर लीक हुआ तो भी माफिया नहीं पास करा पाएगा परीक्षा, JSSC चेयरमैन बता गये नया फॉर्मूला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री का ऐलान- आंदोलनकारी छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार
Next Article राशिफल @ 10 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
अन्य खबरें

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.