Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 09:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कलेक्टर टीना डाबी से अजब फरियाद- ‘…हेलिकॉप्टर का जुगाड़ कर दीजिये मैडम’
Headlines

कलेक्टर टीना डाबी से अजब फरियाद- ‘…हेलिकॉप्टर का जुगाड़ कर दीजिये मैडम’

January 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कलेक्टर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

NewsSamvad : जिला कलेक्टर टीना डाबी की रात्रि चौपाल में एक फरियादी अजीबो-गरीब समस्या लेकर पहुंचा। खुद के घर जाने के लिए रास्ता नहीं होने पर उसने कलेक्टर मैडम से हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करवाने की मांग कर दी। उसने कहा कि घर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। एक रास्ता जो बंद कर दिया गया, अब या तो रास्ता खुलवा दे या हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कर दीजिए।

इस दौरान एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने पूछा कि इससे पहले हमारे पास क्यों नहीं आए। तब पीड़ित ने कहा कि वह कई बार उनके पास और राजस्व अधिकारियों के पास भी गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

Advertisement Advertisement

कलेक्टर टीना डाबी मंगलवार को रात्रि चौपाल के लिए सेड़वा पहुंची। वहां पर लोगों की परिवेदनाएं सुनी। कलेक्टर ने भी पीड़ित को समझाया कि उसकी समस्या का हल कर दिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित माना और वहां से आगे बढ़ा।

कलेक्टर टीना डाबी की सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर रात्रि चौपाल चल रही थी। कलेक्टर परिवादियों की परिवेदनाएं सुन रही थीं। इस दौरान बाधा जोरापुरा गांव निवासी मांगीलाल पुत्र हुकमाराम परिवाद लेकर पहुंचा। उसमें हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करवाने को लेकर लिखा हुआ था। उसमें लिखा कि मेरे घर पर आने-जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मेरी फसलें खेत में पड़ी है। उसको वहां से कही ले जा नहीं सकता, घर में अगर कोई बीमार हो जाता है तो उनको गाड़ी में नहीं ले जा सकते है, चारपाई पर उठाकर ले जाना पड़ता है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि प्राइमरी स्कूल फुलासर से खंगारोंणी डइयालों की ढाणी तक पैमाइश के समय से रास्ता कटान है। मैंने एसडीएम को खुलवाने के लिए प्रार्थना-पत्र पेश किया था। तब पुलिस की मदद से रास्ता खुलवाया गया था, लेकिन रास्ते पर टीचर खेराजराम पुत्र कानाराम पीटीआई ने अतिक्रमण कर लिया है, तथा रास्ते की भूमि पर जीरा की फसल लगा दी।

एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच करेंगे। साथ ही शिक्षा विभाग को पीटीआई को पाबंद करने के निर्देश दिए है। सात-आठ दिन में रास्ता खुलवाने का पीड़ित को आश्वासन दिया गया है।

फरियादी मांगीलाल ने बताया कि मेरे जन्म से पहले से हमारा घर बना हुआ है। करीब-करीब 50 साल हो गए है। मेरा घर भारत माला हाईवे (सेड़वा से बाखासर) से आधा किलोमीटर दूर है। कटान रास्ता है। जिसे तीन साल से यूज कर रहे थे। लेकिन चार-पांच माह पहले पीटीआई ने बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ के भगदड़ में दब गयी मां, बेवश बेटे के सामने तोड़ दिया दम 

इसे भी पढ़ें : “ऐसा बजट दस्तावेज तैयार हो…” क्या बोल गये CM हेमंत… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहाकुंभ के भगदड़ में दब गयी मां, बेवश बेटे के सामने तोड़ दिया दम
Next Article महाकुंभ में भगदड़ के बाद PM मोदी ने किया पोस्ट… देखें क्या

Related Posts

Headlines

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
Headlines

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026
बिहार

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.