Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 03:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोल्हान में कल्पना की एंट्री, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर
Headlines

कोल्हान में कल्पना की एंट्री, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर

September 29, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कल्पना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : कोल्हान में कल्पना सोरेन की एंट्री के बाद राजनीतिक समीकरण में बड़े उलट फेर की आशंका जन्म लेने लगी है। कल्पना के रोड शो के दौरान उमड़े जनसैलाब से बीजेपी परेशान हो उठी है। बीजेपी खेमे में कल्पना सोरेन की लोकप्रियता को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी, तो पार्टी दफ्तर में चिंतन मनन का दौर शुरू हो गया। राजनैतिक विश्लेषकों की मानें तो कल्पना सोरेन जेएमएम के लिये तुरूप का पत्ता साबित होती जा रही हैं और उन्हें विपक्ष को धराशायी करने के लिये स्टार प्रचारक के तौर पर देखा जा रहा है।
सरायकेला में मंईयां योजना यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और कल्पना सोरेन ने योजना और कल्पना सोरेन की लोकप्रियता का बीजेपी को अहसास करा दिया। ऐसा माना जा रहा है कि कल्पना सोरेन संताल की सीता और कोल्हान की गीता पर भारी पड़ रही हैं। कल्पना ने काफी कम समय में ही अपने राजनैतिक कद का अहसास बीजेपी सहित तमाम विपक्षी पार्टियों को करवा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कोल्हान में बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं की घेराबंदी सिर्फ Kalpana Doren तोड़ सकती हैं।

हाल ही में, कोल्हान के टाईगर कहे जाने वाले चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि इस विधानसभा चुनाव में कोल्हान क्षेत्र में बीजेपी की जोरदार वापसी हो सकती है। लेकिन बीजेपी के इस मिथक को तोड़ने के लिये कल्पना ने कोल्हान में अपनी जोरदार एंट्री से बीजेपी के कई बड़े नेताओं को परेशानी में डाल दिया है। वह बीजेपी जैसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी को चुनौती देते हुए जेएमएम के किले को बचाने के लिये एड़ी चोटी एक कर वापसी की जमीन तैयार करने में जुटी हुई हैं।

मंईयां सम्मान योजना के रथ पर बैठी कल्पना के इस रथ पर कांग्रेस की एक मात्र महिला मंत्री दीपिका पांडे, झामुमो से महिला बाल विकास कल्याण मंत्री बेबी देवी के साथ साथ सिंहभूम लोकसभा की सांसद जोबा मांझी भी हैं। कल्पना सोरेन के इस दौरा से जोबा के जादू को विधानसभा में भी बरकरार रखने में सफल हो रहीं हैं। कल्पना सोरेन की इस सफल प्रोग्राम से कोल्हान के तीन आदिवासी मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन और मधु कोड़ा की प्रतिष्ठा दाव पर लग गयी है। अब देखना है कि असम के मुख्यमंत्री हेमता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिव राज चौहाण की रणनीति हेमंत सोरेन की रणनीति को तोड़ पाने में सफल होगी या भाजपा एक बार फिर विपक्षी दल की भूमिका में विधानसभा में दिखेगी।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लातेहार पुलिस ने दी तीखी चोट… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : लातेहार में गरजे चिराग – भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर दम लेगी जनता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोसी और गंडक रौद्र रूप में, बिहार में मचा रही तबाही (VIDEO)
Next Article हिज्बुल्लाह के नये प्रमुख का हुआ ऐलान… जानें कौन

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
झारखंड

रिम्स में सुरक्षा की खुली पोल : ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काट ले गये चोर

September 5, 2026
Headlines

गंगा का पानी बढ़ा, अलर्ट हुए सीएम… बक्सर से कटिहार तक मंत्रियों और सचिवों को मैदान में उतारा

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026

रिम्स में सुरक्षा की खुली पोल : ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काट ले गये चोर

September 5, 2026

गंगा का पानी बढ़ा, अलर्ट हुए सीएम… बक्सर से कटिहार तक मंत्रियों और सचिवों को मैदान में उतारा

September 5, 2026

टैंकर पलटा, अंदर फंसा रहा चालक… बाहर बाल्टी-डिब्बे लेकर तेल लूटते रहे लोग

September 5, 2026

देश के टॉप 25 IPS अफसरों में चमके प्रभात कुमार, धनबाद में ढहाया था विदेश में बैठे प्रिंस खान का किला

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.