Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आलिया भट्ट पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- “शर्म नहीं आई तुमको”
Headlines

आलिया भट्ट पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- “शर्म नहीं आई तुमको”

July 22, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने जब से आत्महत्या की है, उसके बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर खुलासे कर रही हैं। कंगना रनौत एक बार फिर से सामने आई हैं। इस बार उनके निशाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं।
कंगना रनौत ने कहा है कि उन लोगों (बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों) ने मुझे लंदन में हुए IIFA अवार्ड समारोह में अपमानित किया था। बॉलीवुड में जो नेपोटिज्म का रैकेट चल रहा है, अब वह जनता के सामने आ चुका है। कंगना रनौत ने यह भी कहा है कि इस बात में अब कोई भी शक नहीं रह गया है कि ये जितने भी अवार्ड समारोह आयोजित किए जाते हैं, ये दरअसल एक-दूसरे की पीठ थपथपा कर बड़ा घोटाला करने के लिए होते हैं।
बॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रनौत ने बताया है कि किस तरीके से अवार्ड समारोह में बिना किसी आधार के नामांकन हो जाता है और चयन भी कर लिया जाता है। कंगना ने दीपिका पादुकोण की सराहना करते हुए कहा कि वे कम-से-कम अवार्ड हासिल करने की भावना से तो काम नहीं करती हैं। हैप्पी न्यू ईयर के लिए उन्हें जब अवार्ड दिया जा रहा था तो उन्होंने यह माना था कि क्वीन का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा था।
आलिया को नहीं आई शर्म
आलिया भट्ट को आड़े हाथों लेते हुए कंगना रनौत ने कहा कि गली ब्वॉय में आलिया भट्ट की भूमिका केवल 10 मिनट की थी, इसके बावजूद मेन लीड अवार्ड उन्होंने आराम से स्वीकार कर लिया और इसमें उन्हें थोड़ी भी शर्म नहीं आई।
वैसे, आलिया भट्ट की ओर से भी कंगना रनौत को जवाब दे दिया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। यहां उन्होंने एक तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि चाहे कोई माने या ना माने, लेकिन सच ही सच होता है। झूठ एक झूठ ही होता है। आलिया की इस पोस्ट के बारे में माना जा रहा है कि उन्होंने कंगना रनौत को जवाब दिया है।
गौरतलब है कि कंगना रनौत की ओर से बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए गए हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कहा कि उनके खिलाफ भी उनका मनोबल तोड़ने की साजिश रची गई। उनके करियर को तबाह करने की हर मुमकिन कोशिश की गई।
कंगना रनौत ने इस दौरान निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को भी निशाने पर लिया था। हालांकि, जब आलिया भट्ट पर उन्होंने निशाना साधा तो आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी करके इसका जवाब दे दिया। आने वाले समय में आलिया भट्ट को अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, एसएस राजमौली की RRR और करण जौहर की तख्त में देखा जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्या अशुभ है मध्य प्रदेश का गवर्नर पद, यूपी के नेताओं की कार्यकाल के दौरान ही हो जाती है मौत
Next Article राज्य सरकार ने करोना ने संक्रमण से बचाव के लिए उठाये ठोस कदम: डॉ एम तौसीफ 

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.