Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 06:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “महाकुंभ 2025 में शामिल हुए कैटरीना, रवीना और अक्षय कुमार”
Headlines

“महाकुंभ 2025 में शामिल हुए कैटरीना, रवीना और अक्षय कुमार”

February 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महाकुंभ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad :  बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, रवीना टंडन, राशा थडानी, एक्टर अभिषेक बनर्जी और अक्षय कुमार प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित महाकुंभ 2025 में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. भक्ति के जादू का अनुभव करते हुए कैटरीना कैफ, रवीना टंडन ने महाकुंभ की शाम की आरती की. इस इस दौरान कैटरीना, रवीना, राशा और अभिषेक भजन-कीर्तन में लीन होते नजर आए.

इस पवित्र आयोजन में रवीना अपनी बेटी राशा के साथ शामिल हुईं, जबकि कैटरीना अपनी सास वीना कौशल के साथ नजर आईं. आरती से पहले कैटरीना और रवीना परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के नेतृत्व में हुए भजन-कीर्तन में भी शामिल हुईं. वहीं, अभिषेक बनर्जी भी आध्यात्मिक सभा में शामिल हुए. सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ के संतों के साथ बिताए गए अनमोल पलों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जिनमें सेलिब्रिटी भी शामिल हैं, के आने पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, ‘महाकुंभ स्नान, ध्यान और दान का अवसर है. उन्होंने (कैटरीना कैफ) पवित्र डुबकी लगाई, ध्यान किया और ‘अन्नदान’ किया. उन्होंने कहा कि उन्हें हर किसी में भगवान दिखाई देता है… ऐसी आस्था प्रणाली इस देश को जीवित रखती है. मैं पीएम मोदी के विचारों का समर्थन करता हूं. जिस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ ने सब कुछ व्यवस्थित किया है, उस हिसाब से यह ‘व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और अस्तित्व’ का महाकुंभ है. यह कुंभ सभी के लिए है, जो लोग अब तक नहीं आए हैं, उन्हें यहां आकर पवित्र स्नान करना चाहिए.’

इससे पहले, सोमवार की सुबह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई. त्रिवेणी संगम पर अनुष्ठान पूरा करने के बाद अक्षय कुमार मीडिया से रूबरू हुए. अपनी खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कहा, ‘मैं सीएम योगी जी को यहां इतनी अच्छी व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद देता हूं. सुविधाएं बेहतरीन हैं और सब कुछ बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित है.’

अपने पिछले अनुभवों को याद करते हुए अक्षय कुमार ने 2019 कुंभ को याद करते हुए कहा, ‘मुझे अभी भी याद है कि जब 2019 में कुंभ हुआ था, तो लोग अपनी-अपनी गाठरी लेकर आते थे, लेकिन अब अंबानी, अडानी जैसी कई बड़ी हस्तियां आ रही हैं. इससे पता चलता है कि व्यवस्था कितनी अच्छी है.’

उन्होंने अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं यहां सभी का ख्याल रखने के लिए सभी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की है.’

बता दें, ऐतिहासिक महाकुंभ 2025 अपने समापन के करीब है. आखिरी प्रमुख स्नान 26 फरवरी को होगा, जो महाशिवरात्रि के साथ मेल खाता है.

इसे भी पढ़ें : सांसद सीपी चौधरी ने किया चक्का जाम, SP बोले- 72 घंटे के भीतर…

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड विस बजट सत्र में पेपर लीक को लेकर भाजपा विधायकों का हंगामा, स्पीकर बोले…
Next Article DGP के सख्त निर्देश के बाद JAC 10वीं बोर्ड पेपर लीक का मास्टरमाइंड धराया

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.