Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खेलो इंडिया यूथ गेम्सः उज्जैन में शुरू हुई मलखंब प्रतियोगिता
Headlines

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः उज्जैन में शुरू हुई मलखंब प्रतियोगिता

February 6, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

उज्जैन। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत उज्जैन में सोमवार को मलखंब की प्रतियोगिता शुरू हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक अशोक सोहनी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर मलखंब प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों के कुल 219 खिलाड़ी तीन स्पर्धाओं रोप, रोल और हैंगिंग इवेंट में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों के साथ उनके 71 कोच और मैनेजर भी उज्जैन आये हुए हैं।

शुभारम्भ अवसर पर मालवा प्रांत के सह-प्रचारक राजमोहनजी, वरिष्ठ प्रचारक नरेंद्र जैन, मप्र शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन, मप्र मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू गेहलोत, जिला खेल अधिकारी ओपी हरोड़, मलखंब के खिलाड़ी, कोच एवं मैनेजर उपस्थित थे। इस मौके पर अशोक सोहनी ने कहा कि उज्जैन जिले में राष्ट्रीय स्तर की मलखंब की प्रतियोगिता का आयोजन होना हम सबके लिये गर्व और प्रसन्नता की बात है। मलखंब न केवल एक खेल है, अपितु यह एक साधना है। यह व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से पुष्ट करती है। तन और मन को निरोगी रखती है। उन्होंने इस अवसर पर स्पर्धाओं में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

24 राज्यों की टीम विभिन्न स्पर्धाओं में भागीदारी कर रही है

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मलखंब की इस प्रतियोगिता में देश की 24 राज्यों की टीम अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रही है। इनमें ग्रुप ‘ए’ में पंजाब, असम, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, दादर एवं नगर हवेली, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, राजस्थान और आन्ध्र प्रदेश के खिलाड़ी हैं, जो एक या दो इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं ग्रुप ‘बी’ में तमिलनाड़ु, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम है, जो एक टीम के रूप में तीनों स्पर्धा रोप, रोल और हैंगिंग में भाग लेंगी। एक टीम में 12 खिलाड़ी रखे गये हैं, जिनमें छह बालक एवं छह बालिकाएं हैं।

ग्रुप ‘ए’ के मैच में तमिलनाड़ु अव्वल

प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्रुप ‘ए’ की मलखंब की प्रतियोगिता हुई, जिसमें बालक एवं बालिका कंबाइंड वर्ग में तमिलनाड़ु सर्वाधिक स्कोर लेकर पहले स्थान पर है। गुजरात दूसरा, हरियाणा तीसरा, कर्नाटक चौथा, चंडीगढ़ पांचवां, पांडिचेरी छठा एवं उत्तराखंड ने सातवां स्थान प्राप्त किया है।

जानकारी के अनुसार तमिलनाड़ु 147.80 का स्कोर प्राप्त कर पहले स्थान पर है। गुजरात 140.30 का स्कोर प्राप्त कर दूसरे स्थान पर, हरियाणा 130.05 का स्कोर प्राप्त कर तीसरे स्थान पर है। कर्नाटक 125.80 का स्कोर प्राप्त कर चौथे स्थान पर, चंडीगढ़ 87.85 का स्कोर प्राप्त कर पांचवे नम्बर पर है, पांडिचेरी 65.35 का स्कोर लेकर छठवे नम्बर पर तथा उत्तर प्रदेश 63.90 का स्कोर लेकर सातवें स्थान पर है। मंगलवार को आगे के मुकाबले खेले जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेन्द्रीय कोयला मंत्री से मिले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री, कोयला उपलब्ध कराने का किया आग्रह
Next Article संत शिरोमणि रविदास जी महाकुंभ में मप्र के सभी जिलों को जोड़ा जाए : मुख्यमंत्री

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.