Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत इन 5 राज्यों का जानिए चुनावी मूड, जानें कौन बना सकता है सरकार?
Headlines

उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत इन 5 राज्यों का जानिए चुनावी मूड, जानें कौन बना सकता है सरकार?

October 9, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

यूपी। उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले voter Survey का सर्वे सामने आया है. सर्वे के हिसाब से जानिए, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किस पार्टी की सरकार आती दिखाई दे रही है और कौन सी पार्टी ज्यादा सीटें जीतने जा रही है.

पंजाबः क्या इस बार बदलेगी सत्ता

शुरुआत पंजाब से करते हैं. voter Survey के सर्वे के मुताबिक, 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा. आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. सर्वे के अनुसार AAP को 49 से 55 सीटें तो सत्तारुढ़ कांग्रेस को 39 से 47 सीटें मिलने के आसार हैं तो अकाली दल को 17 से 25 सीटें और बीजेपी को 0 से 1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि अन्य के खाते में 0 से 1 सीटें जा सकती हैं.

क्या पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के लिए चरणजीत सिंह चन्नी सही पसंद हैं ? इस सवाल पर 60 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया तो 40 फीसदी लोगों का मानना है कि चन्नी सही पसंद नहीं हैं. सर्वे के अनुसार AAP को 36 फीसदी वोट तो कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है.

क्या होगा उत्तराखंड का? बीजेपी आएगी या जाएगी

अब बात उत्तराखंड की. साढ़े 4 साल में 3 बार मुख्यमंत्री बदलने वाली बीजेपी क्या इस बार भी सत्ता पर पकड़ बनाए रखने में कामयाब होगी.

सर्वे के मुताबिक राज्य में बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी कर सकती है. सी-वोटर सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी को 42 से 46 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 21 से 25 सीटें मिलने के आसार हैं.

हालांकि राज्य में मजबूत दस्तक देने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी को कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा और उसे 0 से 4 सीटें तथा अन्य के खाते में अधिक से अधिक 2 सीटें जा सकती हैं. सर्वे के मुताबिक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा 45 फीसदी वोट तो कांग्रेस को 34 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं.

मणिपुर में किस पार्टी की बनेगी सरकार?

सर्वे के मुताबिक, मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करीब 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं, तो कांग्रेस के खाते में 34 फीसदी वोट आ सकते हैं. जबकि एनपीएफ को 9 फीसदी और अन्य के खाते में 21 फीसदी वोट जा सकते हैं.

60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में इस बार त्रिशंकु विधानसभा के आसार बन दिख रहे हैं. सीटों के लिहाज से अगर देखें तो मणिपुर में बीजेपी को 21-25 सीटें तो कांग्रेस को 18 से 22 सीटें मिलने के आसार हैं. जबकि एनपीएफ को 4 से 8 सीटें मिल सकती है.

गोवा का क्या होगा, फिर से आएगी बीजेपी?

सर्वे के अनुसार, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ बीजेपी को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं और सत्ता पर पकड़ बनाए रख सकती है. आम आदमी पार्टी को 23 फीसदी वोट मिल सकते हैं, तो कांग्रेस के खाते में 18 फीसदी, और अन्य को 21 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है.

अगर गोवा विधानसभा में सीटों के लिहाज से देखें तो भारतीय जनता पार्टी को 24 से 28 सीटें, कांग्रेस को 1 से 5 सीटें, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 सीट और अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती है.

उत्तर प्रदेशः क्या योगी दिलाएंगे बीजेपी को जीत

बात अब उत्तर प्रदेश की करते हैं. देशभर की निगाहें योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश पर लगी हुई है. क्या उनकी अगुवाई में बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होती है. हालांकि लखीमपुर खीरी हिंसा और गोरखपुर कांड समेत कई मामलों के बीच इस बार चुनाव रोमांचक होने के आसार हैं.

सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सरकार बना सकती है. दावा किया गया है कि बीजेपी के खाते में 241 से 249 सीटें आ सकती है. जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के हिस्से में 130 से 138 सीटें जा सकती है तो बहुजन समाज पार्टी को 20 से कम सीटें मिलने के आसार हैं.

प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में लगातार सक्रिय कांग्रेस को इस बार भी खास फायदा होता नहीं दिख रहा है. कांग्रेस 3 से 7 सीटों के बीच सिमट सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम का बेहतर संचालन व उचित जांच व्यवस्था विकसित करने हेतु iKure के साथ किया गया एमओयु
Next Article 100 लोगों के उड़ गए चिथड़े, IS-खुरासान ने ली कुंदुज धमाके की जिम्मेदारी

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.