Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व मंत्री के पिता का का’तिल क्या राज खोल गया… जानें
Headlines

पूर्व मंत्री के पिता का का’तिल क्या राज खोल गया… जानें

July 17, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जीतन सहनी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्यारे को पुलिस ने खोज निकाला। पकड़े गये मुख्य अभियुक्त काजिम अंसारी ने अपने गुनाह कबूल कर लिया है। उसने हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल दिये। इल्जाम है कि जमीन के कागजात और लिये गये कर्ज का पेपर नहीं मिलने पर उसने जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी। हत्या करते समय काजिम अंसारी ने जो कपड़ा पहन रखें थे, उसे जब्त कर लिया गया है। हालाँकि कपड़े धो दिये गये थे, FSL की टीम ने कपड़े में ब्लड के धब्बे पाये हैं। काजिम के नाखून से भी FSL की जांच में ब्लड के अवशेष मिले हैं। काजिम अंसारी ने इस हत्याकांड में शामिल अपने साथियों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है। घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज में भी उसका चेहरा कैद हो गया है। इस बात का खुलासा आज दरभंगा के SSP ने मीडिया के सामने किया। गिरफ्तार काजिम अंसारी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के अफजला टोला सुपौल बाजार का रहनेवाला है। उसके पिता का नाम शफीक अंसारी बताया गया। पुलिस का दावा है कि काजिम के एक दोस्त मो० सितारे उर्फ छेदी बहुत कुछ राज उगल सकता है।

घटना के संबंध में दरभंगा SSP ने मीडिया को बताया कि काजिम अंसारी पेशे से दर्जी है। उसकी एक दुकान थी, पूंजी के अभाव में उसकी दुकान बंद हो गई। इस वजह से वह बेरोजगार हो गया। साल 2022 में काजिम ने पूर्व मंत्री के पिता जीतन सहनी से बतौर कर्ज डेढ़ लाख रुपये लिया। साल 2023 में उसने 50 हजार रुपया ही चुकता किया। बाकी रकम लौटाने के लिये उसपर दबाव बनाया जा रहा था। वह कर्ज चुकता करने में खुद को लाचार बताते रहा। पुलिस के अनुसार ब्याज का पैसा लेने के वक्त काजिम के जमीन के कागजात ले लिये गये थे। बीते 12 जुलाई को काजिम अंसारी अपने एक दोस्त मो. सितारे उर्फ छेदी के साथ जीतन सहनी के पास गया था, उसका मकसद ब्याज की रकम को कम कराना और जमीन का कागजात लेना था। बातचीत के दरम्यान ही उनमें बहस हो गई। उस रोज बात नहीं बनी। इस बात की पुष्टि पुलिस के सामने कुछ चश्मदीदों ने की है। बात नहीं बनने के बाद काजिम अंसारी ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर जीतन सहनी से अपने जमीन के काजतात छिनने की प्लानिंग बना ली। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार काजिम अपने कुछ दोस्तों के साथ जीतन सहनी के घर पहुंच गया। देर रात काजिम और अन्य घर के पीछे के दरवाजे से घर के अंदर घुस आये। जीतन सहनी को जगाया और उनसे अपने कागजात मांगे। बात इतनी बिगड़ गई कि काजिम ने गुस्से में जीतन सहनी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करना शुरू कर दिया। उसके दोस्त जीतन सहनी के हाथ-पैर पकड़ रखे थे। हत्या करने के बाद गुनहगारों ने कागजात खोजने के अलमीरा की चाबी ढूंढने की कोशिश की, चाबी नहीं मिलने पर अलमीरा को पास के ही एक तालाब में फेंक दिया, ताकि उसके अंदर रखे सारे कागजात खराब हो जाये। इसके बाद सभी फरार हो गये।

इसे भी पढ़ें : नये कानून में बढ़ गई FSL की भूमिका, पहला FIR इस थाने में…

इसे भी पढ़ें : वंदे भारत और गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन की कम हो सकती स्पीड… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगर्लफ्रेंड ब्लैकमेलर निकली, सिपाही ने बनाया वीडियो… देखें
Next Article नेपाल के पानी से बिहार में बाढ़ जैसे हालात, 26 जिलों में बारिश…

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.