Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 09:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इतिहास के पन्नों मेंः जानें आज 10 फरवरी को इतिहास में हुई अहम घटनाएं
Headlines

इतिहास के पन्नों मेंः जानें आज 10 फरवरी को इतिहास में हुई अहम घटनाएं

February 10, 20222 Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

10 February: लोहे का स्वाद लोहार से मत पूछो/ घोड़े से पूछो, जिसके मुंह में लगाम हैः आजादी के बाद की व्यवस्था से मोहभंग, सपनों के बिखराव और इससे उपजे आक्रोश को कवि सुदामा पांडे ‘धूमिल’ ने एक सशक्त चेहरा देकर प्रतिरोध की आवाज को अमर कर दिया।

इसे भी पढ़ें- 26 अप्रैल से होगी CBSE की 10-12वीं की बोर्ड परीक्षा

प्रतिरोध के प्रतिनिधि स्वर की जब कभी जरूरत पड़ेगी, धूमिल की पंक्तियां बरबस याद आएंगी- ‘एक आदमी रोटी बेलता है/ एक आदमी रोटी खाता है/ एक तीसरा आदमी भी है जो न रोटी बेलता है, न रोटी खाता है/ वह सिर्फ रोटी से खेलता है।’

इसे भी पढ़ें- बड़ी खबर: झारखंड में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला

10 फरवरी 1975 को ब्रेन ट्यूमर की वजह से महज 38 साल की अल्पायु में अपने दौर का सबसे प्रखर चेतना संपन्न कवि का निधन हो गया। सुदामा पांडे धूमिल का जन्म 09 नवंबर 1936 को वाराणसी के पास खेवली गांव में हुआ था।

यह भी पढ़ें- अफ्रीकी देशों में 40 साल बाद आया सूखा, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों झेल रहे भूख की मार

धूमिल अकविता आंदोलन के प्रमुख कवियों में एक हैं। उन्होंने अपने दौर में ऐसी काव्य भाषा गढ़ी, जिसने कविता में रूमानियत और अतिशय कल्पनाशीलता को लगभग बेमानी बना दिया। धूमिल ने कविताओं के प्रचलित व्याकरण को बदलकर रख दिया।

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

उनकी कविताएं उस व्यवस्था को आईना दिखाती है, जिसके लिए आम आदमी बेमानी है। दरअसल, उनकी कविता किसी कवि की कम, समाज की चिंता करने वाले व्यक्ति की अभिव्यक्ति कहीं ज्यादा है। इसलिए तो धूमिल ने कहा- ‘कविता की पहली शर्त आदमी होना है।’

60 के दशक के अत्यंत महत्वपूर्ण कवि धूमिल के तीन काव्य संग्रह हैं- संसद से सड़क तक, कल सुनना मुझे और सुदामा पांडेय का प्रजातंत्र। धूमिल के जीवित रहते उनका केवल एक कविता संग्रह प्रकाशित हुआ- संसद से सड़क तक। धूमिल को 1979 में मरणोपरांत ‘कल सुनना मुझे’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया।

अन्य अहम घटनाएं:

1818: अंग्रेजों और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया।

1846: जांबाज सिख लड़ाकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं का युद्ध शुरू हुआ।

1921: महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।

1952: आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव का आधा से अधिक का परिणाम आया, जिसमें कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार किया।

1995: सुप्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर खां शानी का निधन।

2009: ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न प्रदान किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के इस शहर में ZOMATO डिलीवरी बॉय की अनिश्चित कालीन हड़ताल
Next Article झारखंड के कई जिले में आज होगी बारिश, देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.