Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 08:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोडरमा स्टेशन पर अचानक धधक उठी पैसेंजर ट्रेन की बोगी, फिर…
Headlines

कोडरमा स्टेशन पर अचानक धधक उठी पैसेंजर ट्रेन की बोगी, फिर…

September 24, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Koderma : कोडरमा स्टेशन पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की आखिरी बोगी में अचानक आग लग गई। बोगी से काला धुआं और लपटें उठती देख प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस बोगी में आग लगी थी, वह दिव्यांग कोच था और पूरी तरह खाली था। रेल कर्मियों और आरपीएफ जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत उस बोगी को ट्रेन से काटकर अलग कर दिया, जिससे आग दूसरी बोगियों में नहीं फैली।

रवाना होने से ठीक पहले उठा काला धुआं

गाड़ी संख्या 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी थी। यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर रवाना होने वाली थी। यात्री अपनी-अपनी सीटों पर बैठ चुके थे और ट्रेन खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पीछे की बोगी से तेज धुआं निकलने लगा। कोच में बैठे यात्रियों को कुछ जलने की बदबू आई, तो वे घबराकर नीचे उतरे। उन्होंने देखा कि ठीक पीछे वाली बोगी धू-धू कर जल रही है। यात्रियों ने बिना देर किए शोर मचाया और स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मियों को इसकी सूचना दी।

Advertisement

पाइप और फायर ब्रिगेड की मदद से बुझी आग

सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार और स्टेशन मास्टर विकास कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले ट्रेन के बाकी हिस्सों को सुरक्षित करने के लिए जलती हुई बोगी को अलग किया गया। इसके बाद रेलवे परिसर में मौजूद सात अग्निशामक सिलेंडरों और पानी के पाइप से आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। कुछ ही देर में शहर से दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड और रेल कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। रेल प्रशासन के अनुसार आग लगने की सही वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, जिसकी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में हाथियों का तांडव, रौंद डाली तीन किसानों की तैयार फसल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंद मकान में पुलिस ने मारा छापा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Next Article न जात पूछी, न मजहब देखा… बस धड़कनों को बचाने की जिद

Related Posts

Headlines

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026
Headlines

बिहार में कृषि सांख्यिकी मजबूत करने की कवायद, मंत्री बोले- सटीक डेटा से ही…

September 24, 2026
झारखंड

न जात पूछी, न मजहब देखा… बस धड़कनों को बचाने की जिद

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026

बिहार में कृषि सांख्यिकी मजबूत करने की कवायद, मंत्री बोले- सटीक डेटा से ही…

September 24, 2026

न जात पूछी, न मजहब देखा… बस धड़कनों को बचाने की जिद

September 24, 2026

कोडरमा स्टेशन पर अचानक धधक उठी पैसेंजर ट्रेन की बोगी, फिर…

September 24, 2026

बंद मकान में पुलिस ने मारा छापा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.