WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना। बिहार में तारापुर और कुशेश्वरस्थान की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव ने दोनों ही सीटों पर जीत का दावा किया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि वे चुनाव जीतने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे हेलीकाप्टर लेकर तैयार हैं और गड़बड़ी की कोशिश हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। लालू यादव ने कहा है कि ये दाेनों सीटें जीतते ही वे बिहार की सरकार गिरा देंगे। उन्होंने दावा किया तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का फार्मूला तैयार हो गया है। मतदान को लेकर महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा अधिक उत्साह है। जदयू इसे अपने पक्ष में बता रहा है।


