Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 06:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ताले टूटे, शोकेस खाली… सुबह शटर उठा तो उजड़ चुका था सबकुछ… देखें CCTV फुटेज
Headlines

ताले टूटे, शोकेस खाली… सुबह शटर उठा तो उजड़ चुका था सबकुछ… देखें CCTV फुटेज

June 11, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ताला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची के बीआईटी मेसरा इलाके में हुई एक बड़ी चोरी ने सर्राफा कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। रात के अंधेरे में आए चोरों ने ऐसी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि सुबह जब ज्वेलरी कारोबारी अपनी दुकान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दुकान का ताला टूटा हुआ था, अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। देखते ही देखते इलाके में खबर फैल गई। आसपास के दुकानदार जुटने लगे और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर चोर इतने कीमती गहने लेकर कैसे फरार हो गए?

रात में बनाई योजना, सीधे ज्वेलरी दुकान को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक लोहरा कोचा निवासी पशुपति नाथ सोनी बीआईटी चौक स्थित कौशल्या कॉम्पलेक्स में दरगाह मंदिर के सामने पीपी ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाते हैं। रोज की तरह 10 जून की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। लेकिन उसी रात अज्ञात चोरों की नजर दुकान पर पड़ गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले दुकान का ताला काटा और फिर आराम से अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी को अपने कब्जे में लिया और फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी खामोशी से हुई कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी।

सोना, चांदी और नकदी सब ले गए चोर

बीआईटी मेसरा ओपी में दर्ज शिकायत के अनुसार चोर करीब 295 ग्राम 173 मिलीग्राम सोना, 11 किलो 396 ग्राम चांदी और 6 हजार रुपये नकद अपने साथ ले गए। अगर बाजार मूल्य की बात करें तो चोरी गए सामान की कीमत करीब 65 लाख 42 हजार रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी चोरी ने न सिर्फ पीड़ित कारोबारी को भारी नुकसान पहुंचाया है बल्कि पूरे सर्राफा बाजार में चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि आम दुकानों में चोरी की घटनाएं तो कभी-कभार सामने आती रहती हैं, लेकिन ज्वेलरी दुकान में इस स्तर की चोरी होना गंभीर सुरक्षा चुनौती है।

रांची के BIT मेसरा में बड़ी चोरी! रात के अंधेरे में ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर करीब 65 लाख रुपये के जेवर पर हाथ साफ। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस#Ranchi #BITMesra #CrimeNews #JharkhandNews #JewelleryTheft #BreakingNews #TodayNews #LatestNews #TrendingNews #NewsSamvad pic.twitter.com/09yTHUBc5J

— News Samvad (@newssamvaad) June 11, 2026

दुकान के अंदर का नजारा देख दंग रह गए लोग

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। दुकान के अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान था। ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। व्यापारियों का कहना है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की होगी। उन्हें यह जानकारी रही होगी कि दुकान में कीमती सामान रखा हुआ है। यही वजह है कि उन्होंने सीधे ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया।

सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश

घटना की खबर मिलते ही अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान का निरीक्षण किया और पीड़ित व्यवसायी से पूरी जानकारी ली। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने बीआईटी मेसरा थाना प्रभारी से मुलाकात की और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। संगठन का कहना है कि लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं कारोबारियों के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं। पदाधिकारियों ने साफ कहा कि यदि अपराधियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारियों का भरोसा कमजोर होगा और अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे।

सीसीटीवी फुटेज में तलाशे जा रहे सुराग

घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोशिश की जा रही है कि चोरों की पहचान हो सके और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाजार में बढ़ी सुरक्षा की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाजार क्षेत्रों में रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में सीसीटीवी निगरानी को और मजबूत किया जाना चाहिए। व्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

अब पुलिस खुलासे की चुनौती के सामने

करीब 65 लाख रुपये से अधिक की इस चोरी ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। एक तरफ पीड़ित कारोबारी को अपने नुकसान की भरपाई और चोरी गए गहनों की बरामदगी की उम्मीद है, तो दूसरी तरफ पूरे सर्राफा बाजार की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में क्राइम, विदेश में ठिकाना… अब इंटरपोल कसेगा शिकंजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिटायरमेंट के बाद फिर नौकरी का मौका, SBI देगा ₹80 हजार तक वेतन
Next Article सिर्फ गहनों की चमक नहीं, अब समाज का भविष्य संवारने की तैयारी में स्वर्णकार समाज

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.