Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 09:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी
बिहार

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मधेपुरा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Madhepura : मधेपुरा के उदाकिशुनगंज के उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक (10+2) विद्यालय के बाहर छात्रों के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा पुलिस ने फौरन जांच शुरू की और पूरे विवाद की सच्चाई सामने रखी है। एसपी डॉ संदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह केवल छात्रों के बीच गलतफहमी के चलते हुई बहस थी, इसमें छेड़खानी जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

परीक्षा खत्म होते ही बाइक सवार पर हुआ शक

घटना 22 सितंबर की दोपहर की है। स्कूल में उस वक्त अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूल के बाहर सड़क किनारे एक लड़का बाइक लगाकर खड़ा था। स्कूल के कुछ नाबालिग छात्रों को लगा कि वह किसी छात्रा से मिलने आया है। इसी शक के आधार पर छात्रों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर बाकी छात्र-छात्राएं भी जुट गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

Advertisement

शिक्षकों ने बीच-बचाव कर मामला कराया शांत

शोरगुल सुनकर स्कूल के शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर वहां से रवाना किया और विवाद को आगे बढ़ने से रोक लिया। पुलिस के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में न तो कोई मारपीट हुई और न ही किसी छात्रा के साथ अभद्रता या छेड़खानी की बात सामने आई है। किसी अप्रिय घटना से पहले ही शिक्षकों ने स्थिति संभाल ली थी।

मधेपुरा : उदाकिशुनगंज स्कूल के बाहर छात्रों में विवाद का सच आया सामने। एसपी डॉ संदीप सिंह ने कहा- छेड़खानी का दावा पूरी तरह गलत, अफवाह फैलाने वालों पर होगी FIR#Madhepura #BiharPolice #ViralVideo #TodayNews #LatestNews #NewsSamvad #TrendingNews pic.twitter.com/pSVt9xz5bV

— News Samvad (@newssamvaad) September 24, 2026

अफवाह फैलाने वालों की पहचान में जुटी साइबर सेल

मधेपुरा एसपी डॉ संदीप सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रहे सभी छात्र-छात्राएं नाबालिग हैं। सभी की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को नोटिस थमाते हुए जेजे एक्ट (किशोर न्याय अधिनियम) के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत दावों के साथ वीडियो शेयर करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि माहौल बिगाड़ने की नीयत से अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर
Next Article मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

Related Posts

Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Headlines

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026
Headlines

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026

प्रशासन के इकबाल से कोई समझौता नहीं, सुस्त अफसरों पर गिरेगी गाज : मुख्य सचिव

September 24, 2026

बिहार में कृषि सांख्यिकी मजबूत करने की कवायद, मंत्री बोले- सटीक डेटा से ही…

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.