Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 05:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत मप्र हाईकोर्ट ने भी खारिज
Headlines

प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत मप्र हाईकोर्ट ने भी खारिज

January 12, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत अर्जी मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने भी खारिज कर दी है। इससे पहले पवई की तहसील कोर्ट ने भी उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय की शरण ली थी।

दरअसल, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पिछले महीने एक कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री के बारे में विवादास्पद टिप्पणी ”संविधान बचाने के लिए मोदी को मारने के लिए तैयार रहो। मोदी चुनाव खत्म कर देंगे। मोदी धर्म, जाति और भाषा के आधार पर बांटेंगे। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भविष्य खतरे में है। अगर संविधान बचाना है तो मोदी को मारने के लिए तैयार रहो। उसे हराने के अर्थ में मारो।’ उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पन्ना पुलिस ने पटेरिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसके बाद पुलिस ने राजा पटेरिया को 13 दिसंबर 2022 को दमोह जिले के हटा कस्बे स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था और तभी से वह न्यायिक हिरासत में है। पन्ना जिले के पवई कस्बे की एक अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उनके वकीलों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की पीठ ने बीते रोज जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित रख लिया था।

अब उच्च न्यायालय ने पटेरिया की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि “सार्वजनिक नेता से यह उम्मीद नहीं की जाती है कि वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद के नेता की छवि को खराब करने वाली भाषा का इस्तेमाल करे और समाज में आतंक पैदा करे। एक जननेता के लिए देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का कोई अवसर नहीं था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाईबासा में लगातार दूसरे दिन आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाए गए रांची
Next Article 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 13 जनवरी से

Related Posts

Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Headlines

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026
Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.