WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका में लगातार दूसरे दिन आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल हो गये। दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। घायल जवान कोबरा बटालियन के हैं।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों से चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इससे पूर्व बुधवार को अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा के छह जवान घायल हो गए थे। सभी को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।

