Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 07:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुठभेड़ में घायल हुआ शशि सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त
Headlines

मुठभेड़ में घायल हुआ शशि सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त

April 7, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के कटरी स्थित यमुना नदी के कछारी इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस मुखबिर की सूचना पर बदमाश को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश ने उस पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोलियां लगी है। घायल हालत में पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची है। घायल बदमाश कोतवाली क्षेत्र में एक पखवाड़े पहले हुए शशि हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे के करीब पश्चिम शरीरा पुलिस को मिली कि एक बदमाश यमुना नदी के रास्ते फरार होने की कोशिश में कटरी व गणेशपुर गांव के समीप छिपा हुआ है। सूचना को पुख्ता कर कोतवाली पुलिस ने एसओजी टीम व अन्य थानों की पुलिस बल के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश ने फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने गोली चला कर बदमाश के दोनों पैर में गोली मारी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। जिसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

सीओ डॉ केजी सिंह ने बताया, बदमाश पश्चिम शरीरा कोतवाली के अमीना गोराजू में पिछले दिनों हुई शशि सिंह हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त है। जिसने घर में घुसकर अपने दो साथियों के साथ महिला की गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसके दोनों साथी जेल भेजे जा चुके हैं। इसकी तलाश की जा रही थी। बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की बड़ी तैयारी
Next Article अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैम्पियनशिप में उमरे ने जीते पांच मेडल

Related Posts

Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.