अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरांव-पौता गांव में बीती रात मुहर्रम जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। करतब दिखाने के दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आकर 15 लोग झुलस गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक जुलूस के दौरान आग का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान जब डीजल डाला गया, तो अचानक आग भड़क गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना अचानक और तेज था कि लोग कुछ समझ भी नहीं पाए और वहां अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोगों को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि हादसा जुलूस के दौरान करतब दिखाने के समय हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन लोग इस हादसे से सदमे में हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में भारी बारिश से तबाही, 14 जिलों में हालात खराब
इसे भी पढ़ें : जियो ब्लैकरॉक की धमाकेदार एंट्री, पहले NFO में ही जुटाए 17800 करोड़
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने 7468 ANM को दिया नियुक्ति पत्र, क्या बोले… जानिये
इसे भी पढ़ें : चिराग के एक ऐलान ने बढ़ा दी BJP और JDU की टेंशन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, DSSSB की 2000 पदों पर Vacancy
इसे भी पढ़ें : SP का फर्जी ID बना कर रहे थे झोलझाल, पुलिस ने दो को दबोचा
इसे भी पढ़ें : बिहार में जोर-शोर से चल रहा SIR अभियान, अब तक 1.04 करोड़ से अधिक प्रपत्र जमा
इसे भी पढ़ें : चाल घंसा और चल बसे चार लोग, बाबूलाल बोले- सरकार को हर एक जान का देना होगा हिसाब

