Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 04:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में जोर-शोर से चल रहा SIR अभियान, अब तक 1.04 करोड़ से अधिक प्रपत्र जमा
Headlines

बिहार में जोर-शोर से चल रहा SIR अभियान, अब तक 1.04 करोड़ से अधिक प्रपत्र जमा

July 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में विशेष सघन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान तेजी से चल रहा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता नामांकन से वंचित न रह जाए। इस कार्य में बूथ लेवल अधिकारी (BLO), BLO सुपरवाइजर, चुनाव अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि (BLA) और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मिलकर काम कर रहे हैं। शनिवार शाम 6 बजे तक 1 करोड़ 4 लाख 16 हजार 545 प्रगणन प्रपत्र (Enumeration Forms) जमा किए जा चुके हैं, जो कि बिहार के कुल 7.90 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 13.19% है। अब तक 93.57% प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, यानी 7 करोड़ 38 लाख 89 हजार 333 मतदाताओं तक ये फॉर्म पहुंच चुके हैं।

पूरे बिहार में 77,895 BLO घर-घर जाकर मतदाताओं की मदद कर रहे हैं। वे कई मामलों में मतदाताओं की तस्वीरें मौके पर ही लेकर उन्हें ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं, जिससे लोगों को फोटो खिंचवाने के लिए अलग से परेशान नहीं होना पड़ रहा। मतदाता आंशिक रूप से भरे हुए फॉर्म ECI पोर्टल ([https://voters.eci.gov.in](https://voters.eci.gov.in)) और ECINET ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने भरे हुए फॉर्म वहीं अपलोड भी कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को और तेज व सुविधाजनक बनाने के लिए 20,603 अतिरिक्त BLO की नियुक्ति की जा रही है।

Advertisement Advertisement

लगभग 4 लाख स्वयंसेवक – जिनमें सरकारी कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस सदस्य आदि शामिल हैं – विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार और कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता कर रहे हैं। इस अभियान की निगरानी के लिए 239 ERO, 963 AERO, 38 DEO और राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही, राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1,54,977 बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग का मकसद है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और किसी को भी मतदान के अधिकार से वंचित न रहना पड़े।

इसे भी पढ़ें : बिहार अब दूसरे राज्यों को भी वर्ल्‍ड क्‍लास स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं देने को तैयार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजहां होती है नारी की पूजा, वहां होता है देवताओं का वास : ममता कुमारी
Next Article बेउर जेल से मिले हुक्म पर हुआ गोपाल खेमका का म’र्डर, रेड शुरू

Related Posts

बिहार

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
बिहार

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.