अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Motihari : मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर झोल करने वाले अब साइबर पुलिस के शिकंजे में है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम अभिनव मैसी उर्फ टुकटुक और आरिफ खान बताये गये। अभिनव 138 फैमिली लाइन अलवर राजस्थान का रहने वाला है। वहीं, आरिफ खान अलवर के 138 फैमिली लाइन कच्ची बस्ती स्कीम न०-03 में रहता है। यो लोग मोतिहारी पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर, लोगों से माल ठग रहे थे। इस बात का खुलासा आज यानी रविवार को साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने किया।
डीएसपी अभिनव पराशर ने मीडिया को बताया कि इस आशय की जानकारी मिलने के बाद मोतिहारी साईबर थाना में मामला दर्ज किया गया। साथ ही कांड के उद्भेदन के लिए SP स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। टीम को तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इसका सूत्र राजस्थान के अलवर के साईबर गैंग से जुड़ा पाया, जिसके बाद टीम ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए मामले में संलिप्त 02 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों शातिर बदमाशों ने अपना-अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने इनके पास दो मोबाइल फोन जिसमें एक चोरी का है, तीन बैंक पासबुक, चार बार कोड, दो पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, छह एटीएम कार्ड, एक चेकबुक और 9 सिम कार्ड जब्त किया है।
इन शातिर ठगों को दबोचने में साइबर थाना के डीएसपी अभिनव पराशर के अलावे इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंहा, मनीष कुमार, एएसआई शिवम सिंह, सिपाही बलराम चौधरी और चालक सिपाही आनंद कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : लापता नाबालिग को खोजने लगी पुलिस तो हुए बड़े धंधे का खुलासा
इसे भी पढ़ें : पहली बार फारबिसगंज होते हुए चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन
इसे भी पढ़ें : ससुराल में रह रहे तीन बेटियों के पिता इस हाल में मिले



