Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 04:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ा फेरबदल : एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट
Headlines

बड़ा फेरबदल : एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

May 4, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Lucknow : उत्तर प्रदेश सरकार ने बीती देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस तबादला सूची में सबसे अहम बात यह रही कि राज्य के 8 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ के डीएम बदल दिए गए हैं। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण विभागों के साथ-साथ विकास प्राधिकरणों और नगर आयुक्तों के पदों पर भी बदलाव किया गया है।

इन 8 जिलों में नए डीएम की तैनाती

सरकार के आदेश के मुताबिक अब इन जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं…

  • मधुसूदन हुल्गी को डीएम देवरिया बनाया गया है।
  • सैमुअल पाल एन को डीएम जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आनंद वर्धन को डीएम मऊ नियुक्त किया गया है।
  • गौरव सिंह सोगरवाल को डीएम महराजगंज बनाया गया है।
  • संतोष कुमार शर्मा को डीएम फिरोजाबाद भेजा गया है।
  • राजेंद्र पेंसिया को डीएम मुरादाबाद बनाया गया है।
  • अंकित खंडेलवाल को डीएम संभल की कमान सौंपी गई है।
  • अभिषेक पांडेय को डीएम प्रतापगढ़ बनाया गया है।

पुराने डीएम को नई जिम्मेदारियां

तबादले के बाद कई जिलों के मौजूदा डीएम को शासन में नई पोस्टिंग दी गई है…

  • शिव सहाय अवस्थी (डीएम प्रतापगढ़) को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण बनाया गया।
  • अनुज सिंह (डीएम मुरादाबाद) को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया।
  • रमेश रंजन (डीएम फिरोजाबाद) को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद नियुक्त किया गया।
  • प्रवीण मिश्रा (डीएम मऊ) को विशेष सचिव समाज कल्याण और सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग बनाया गया।
  • डा. दिनेश चंद्र (डीएम जौनपुर) को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
  • दिव्या मित्तल (डीएम देवरिया) को विशेष सचिव राजस्व विभाग बनाया गया।

नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों में भी बदलाव

इस तबादला सूची में नगर प्रशासन और विकास प्राधिकरणों में भी अहम फेरबदल किया गया है…

  • अभिनव गोयल को उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया।
  • अजय जैन को नगर आयुक्त गोरखपुर नियुक्त किया गया।
  • अंकुर कौशिक को उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया।

वित्त, आईटी और महिला कल्याण विभाग में भी तबादले

सरकार ने कई विभागों में अधिकारियों की अदला-बदली की है—

  • डॉ अल्का वर्मा को विशेष सचिव वित्त और रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी बनाया गया।
  • निधि बंसल को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं नियुक्त किया गया।
  • नेहा जैन को प्रबंध निदेशक केस्को बनाया गया।
  • समीर को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक और प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को बनाया गया।

महिला कल्याण विभाग में भी बदलाव हुआ…

  • सी इंदुमती को निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश और प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम बनाया गया।
  • वंदना वर्मा को विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग नियुक्त किया गया।

राजस्व परिषद में न्यायिक सदस्यों की नियुक्ति

  • राजेंद्र सिंह द्वितीय को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज बनाया गया।
  • प्रेम प्रकाश को भी सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और आयुष विभाग में फेरबदल

  • अवनीश सक्सेना को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया।
  • हरिकेष चौरसिया को सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया।
  • मदन सिंह गब्र्याल को विशेष सचिव आयुष नियुक्त किया गया।

सीडीओ स्तर पर भी बड़े बदलाव

सरकार ने कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों की भी अदला-बदली की…

  • सान्या छाबड़ा को अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम बनाया गया।
  • प्रफुल्ल कुमार शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ नियुक्त किया गया।
  • नेहा ब्याडवाल को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई बनाया गया।
  • आलोक प्रसाद को मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर बनाया गया।
  • कुमार सौरभ को मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद बनाया गया।
  • दयानंद प्रसाद को मुख्य विकास अधिकारी गोंडा नियुक्त किया गया।

तकनीकी इस्तीफा वापस, रिंकू सिंह राही की वापसी

इस तबादले में एक खास मामला भी सामने आया। तकनीकी इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही का इस्तीफा वापस लिए जाने के बाद उन्हें अब संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 04 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article आधी रात टली अनहोनी : विक्रमशिला सेतु का पिलर 133 धंसा, 33 मीटर हिस्सा गंगा में समाया

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
राशिफल

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.