Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 12:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नल में जल है या नहीं, यह पक्का करें : CM
Headlines

नल में जल है या नहीं, यह पक्का करें : CM

June 27, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : झारखंड के CM चंपई सोरेन ने कहा कि बेशक, घर छोटा हो बड़ा, जहां कहीं सरकारी नल लगायें गये हैं, उस नल में जल है या नहीं, इसका पता कर उसे तुरंत दुरूस्त करें, ताकि घर-घर पानी पहुंचे। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर काम समय पर पूरा करने का निर्देश CM ने दिया। घर-घर पानी पहुंचे, इसका पूरा ख्याल रखने को कहा। नये नलकूपों का काम तेजी से हो, वहीं खराब पड़े चापाकलों को तुरंत ठीक-ठाक करें। CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात के इस मौसम में जनता को शुद्ध पानी मिलें, इसका पूरा ख्याल रखा जाये। कहीं पानी की कोई दिक्कत नहीं हो। CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि सरायकेला-खरसावां के इंटागढ़ तथा डूडरा कमलपुर में विश्व बैंक संपोषित जलापूर्ति योजना 2023 में ली गई थी, परंतु एजेंसी की लापरवाही की वजह से यह योजना पूरी नहीं हो सकी, एजेंसी पर कार्रवाई कर इस योजना को पूरा कराने का निर्दश दिया। CM चंपई सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के काम की समीक्षा कर रहे थे।

शिकायतों का तुरंत निराकरण करें

CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों को निर्दश दिया कि बीते कुछ दिनों से पानी नहीं मिलने को लेकर शहर से लेकर गांव-देहात तक से कंप्लेन आई है। लोगों का कोसों दूर तक पैदल जाकर पानी लाने की बात सामने आई है। ऐसी शिकायत जिस इलाके से आये, वहां जाकर तुरंत इसका समाधान हर हाल में करें। CM ने ग्रामीण जलापूर्ति योजना को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर कुछ ऐसे पहाड़ हैं, जहां से झरना गिरता है, उन जगहों को चिंहित कर पानी की दिक्कत को दूर करें।

शौचालय निर्माण योजना को अबुआ आवास से जोड़ें

CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बनाये जा रहे शौचालय निर्माण योजना को अबुआ आवास योजना से जोड़ें। शौचालय निर्माण के लिए मात्र 12 हजार रुपए राशि दी जाती है, इतनी राशि में बेहतर शौचालय बनाया जा सकता है या नही, इस बात की भी समीक्षा होनी चाहिये। सरकार अबुआ आवास के लाभुकों को एक बेहतर शौचालय देने के लिए प्रतिबद्ध है। CM ने गोबरगैस प्लांट की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ग्रामीणों को गोबरगैस प्लांट के फायदे की जानकारी उन तक पहुंचायें।

ये रहे मौजूद

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल० खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, तेजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव राजेश शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, अभियंता प्रमुख ब्रजनंदन कुमार, मुख्य अभियंता, मुख्यालय शिशिर कुमार सोरेन सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : बिहार के 24 जिलों में बारिश, 10 में लू का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन ने शिक्षक नियुक्ति के लिए दी दो डेड लाइन… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआसमां से उगलते आग पर झमाझम बारिश इस रोज से शुरू
Next Article दिल्ली में भारी बारिश, एयरपोर्ट पर हादसा… जानें क्या (VIDEO)

Related Posts

Headlines

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026
बिहार

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026
झारखंड

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026

बिहार के 38 जिलों में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’, युवाओं ने सीखे बिना गारंटी लोन पाने के तरीके

October 29, 2026

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.