Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 09:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस के कई नेता जदयू के संपर्क में, बड़े पैमाने पर टूटेगी पार्टी : संजय झा
Headlines

कांग्रेस के कई नेता जदयू के संपर्क में, बड़े पैमाने पर टूटेगी पार्टी : संजय झा

August 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कांग्रेस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक राम रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए। जदयू के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने उन्हें जदयू की सदस्या दिलाई। अशोक राम छह बार विधायक और पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। संजय झा ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है। कांग्रेस के कई नेता अभी भी जदयू के संपर्क में हैं और आने वाले समय में कांग्रेस से बड़े पैमाने पर टूट देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि छह बार के विधायक और दलित समुदाय से आने वाले नेता अशोक राम ने जदयू का दामन थाम कर कांग्रेस की अंदरूनी हालत को उजागर कर दिया है। कांग्रेस का सबसे बड़ा दलित चेहरा पार्टी छोड़ देता है, तो यह सोचने का विषय है कि वहां दलितों की स्थिति क्या है। अशोक राम बिहार में मंत्री रह चुके हैं और उनके पिता बालेश्वर राम भी सात बार विधायक रह चुके हैं। उनके परिवार की समस्तीपुर में मजबूत राजनीतिक पकड़ रही है।

संजय झा ने इशारा किया कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, अन्य दलों के नेता भी जदयू से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग जनता से कट चुके हैं, वे अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मजबूती को देखकर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। आने वाले समय में कई चौंकाने वाले नाम सामने आएंगे।

Advertisement

संजय झा ने बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि तेजस्वी का नाम दो-दो वोटर लिस्ट में होना सीधे तौर पर फर्ज़ीवाड़ा है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर तत्काल जांच की मांग की और कहा कि यह कानूनन अपराध है। संजय झा ने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी को अब यह समझ आने लगा है कि बिहार में उनकी हार तय है, इसलिए वह चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंं : सांसद लापता! खोज कर लाने वाले को जनता देगी इनाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे धराये, करने वाले थे बड़ा कांड
Next Article अंडा लोडेड ट्रक में झांकी तो दंग रह गयी पुलिस, हुआ बड़ा खुलासा

Related Posts

Headlines

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026
Headlines

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026
Headlines

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026

मृतक कर्मी के परिवार की रोजी-रोटी छीनी तो चुप नहीं बैठेगा संघ : अजय राय

September 28, 2026

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.