Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा दाव, पंचायतों को पहली बार ₹605 करोड़
Headlines

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा दाव, पंचायतों को पहली बार ₹605 करोड़

February 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : झारखंड विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट पेश होते ही राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में उम्मीद की किरण जगी है। ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इसे झारखंड के ग्रामीण इतिहास का एक निर्णायक और दूरगामी अध्याय बताया। उनके मुताबिक यह बजट सिर्फ वित्तीय प्रावधान नहीं है, बल्कि गाँवों की तकदीर बदलने और हर नागरिक तक विकास पहुँचाने का मजबूत संकल्प है।

गांव-गांव तक पहुंचेगा विकास

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि तृतीय अनुपूरक बजट में तीन प्रमुख विभागों को ऐतिहासिक राशि दी गई है…

  • ग्रामीण कार्य विभाग : ₹1,717.58 करोड़। इन पैसों से ग्रामीण सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा। दूरदराज़ और पिछड़े इलाकों की कनेक्टिविटी सुधरेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आजीविका के नए अवसर खुलेंगे।
  • पंचायती राज विभाग : ₹658 करोड़। पंचायतों को वित्तीय और प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाए जाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। ग्राम सभाओं की भूमिका मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज और प्रभावी होगी।
  • ग्रामीण विकास विभाग : ₹594.88 करोड़। इस राशि से ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला स्वयं सहायता समूह, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ और गरीबों के उत्थान के कार्यक्रमों में नई गति आएगी।

पहली बार SFC की मंजूरी पर पंचायतों के लिए ₹605 करोड़

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष रूप से यह ऐतिहासिक पहल उजागर की कि पहली बार स्टेट फाइनेंस कमीशन की अनुशंसा पर पंचायतों के लिए ₹605 करोड़ का प्रावधान हुआ है। उन्होंने इसे ग्राम स्वशासन को वास्तविक ताकत देने वाला बड़ा कदम बताया।

मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के सहयोग की भूमिका

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रतिबद्धता के बिना यह प्रावधान संभव नहीं था। उन्होंने इसे राज्य में ग्रामीण विकास की दिशा में एक नई प्रेरणा के रूप में बताया।

झारखंड में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल से पंचायतों को पहली बार ₹605 करोड़ का ऐतिहासिक बजट मिला। ग्रामीण विकास, सशक्त पंचायतें और स्वशासन की दिशा में यह तृतीय अनुपूरक बजट मील का पत्थर साबित होगा।#dipikapandeysingh #jharkhandnews #newssamvad pic.twitter.com/Wd69J5oaU7

— News Samvad (@newssamvaad) February 21, 2026

बजट से साफ संदेश

मंत्री सिंह ने यह भी कहा कि राज्य के शीर्ष चार-पांच विभागों में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज को प्रमुखता दी गई है। यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार की प्राथमिकता सत्ता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुंचाना है।

ग्रामीण समाज के लिए नई दिशा

मंत्री ने जोर देकर कहा कि लक्ष्य स्पष्ट है… मजबूत पंचायतें, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, सशक्त महिलाएँ, सुरक्षित आजीविका और आत्मनिर्भर गाँव। यह तृतीय अनुपूरक बजट झारखंड के ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। गांव-गांव तक विकास की किरणें फैलेंगी, पंचायतें परिवर्तन की धुरी बनेंगी और ग्रामीण समाज सशक्त होकर राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।

इसे भी पढ़ें : “हर घर पहुंचो, हर वोट जोड़ो” मंत्री दीपिका की नामकुम में हुंकार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत का बड़ा फैसला, JPSC 14वीं परीक्षा की बदल डाली कट-ऑफ डेट
Next Article एक महीने से फरार दारोगा अब ACB के शिकंजे में

Related Posts

Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.