Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्वास्थ्य क्षेत्र में मांडर रेफरल अस्पताल नजीर साबित होगा : मंत्री शिल्पी
Headlines

स्वास्थ्य क्षेत्र में मांडर रेफरल अस्पताल नजीर साबित होगा : मंत्री शिल्पी

February 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को मांडर रेफरल अस्पताल के नये भवन का उदघाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस रेफरल अस्पताल ने ना जाने कितने लोगों को नया जीवन दिया। समय के साथ अस्पताल भवन का भी कायाकल्प जरूरी था। जब से मांडर की जनता ने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना, तब से अस्पताल परिसर को नया रूप, नया जीवन देने के प्रयास में लगी थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मांडर रेफरल अस्पताल नजीर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि आज नौ करोड़ 21 लाख 15 हजार रुपए से ज्यादा की लागत से नवनिर्मित भवन सबके सामने है। इस रेफरल अस्पताल के साथ भले ही मांडर का नाम जुड़ा हो, पर हकीकत ये है कि इस अस्पताल में खलारी, बुड़मू, चान्हो जैसे सीमावर्ती प्रखंड और उसके गांव के लोग बेहतर इलाज के लिए यहां रोजाना आते है। अस्पताल के नये भवन के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपकरण की भी व्यवस्था जरूरी है। आज लोग गंभीर बीमारियों के लिए भले ही बड़े अस्पताल या बड़े शहरों की तरफ रुख करते हो, पर कोशिश ये होनी चाहिए की गंभीर बीमारी को छोड़ बाकी का इलाज इसी अस्पताल में हो सके।

Advertisement Advertisement

मंत्री ने कहा कि अगर आप और हम स्वस्थ रहेंगे, तभी स्वस्थ समाज का भी निर्माण संभव है। मेरा इस रेफरल अस्पताल को समय के साथ अपग्रेड करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। मंत्री ने बुढ़ा खुखरा स्थित सरकारी हाई स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में भी भाग लिया। मंत्री के सौजन्य से इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था । इस स्वास्थ्य मेले में हड्डी रोग, नेत्र रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों निःशुल्क परामर्श दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। दिन भर इस स्वास्थ्य मेले में लोगों का आना जाना लगा रहा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की वंडरलैंड स्कूल मांडर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से वो प्रभावित भी हुई। उन्होंने स्कूली बच्चों से मन लगा कर पढ़ने और भविष्य में कुछ बन कर दिखाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : बच्चे स्कूल और पत्नी बाहर गयी, घर में जवान इस हाल में मिला… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबच्चे स्कूल और पत्नी बाहर गयी, घर में जवान इस हाल में मिला… जानें
Next Article काम करते-करते ऊंचाई से गिरा ठेका मजदूर, फिर…

Related Posts

Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.