Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 2 April, 2026 • 05:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नाबालिगों की गुंडई : उधार में गुटखा नहीं दिया तो दाग दी गोली
Headlines

नाबालिगों की गुंडई : उधार में गुटखा नहीं दिया तो दाग दी गोली

March 27, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गुटखा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Supaul : सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। गुटखा उधार नहीं देने पर नाराज तीन किशोरों ने पहले धमकी दी और फिर लौटकर फायरिंग कर दी। घटना निर्मली पंचायत के मेहता टोला वार्ड संख्या 7 की है, जहां इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

उधार को लेकर शुरू हुआ लफड़ा

पीड़ित महिला दुकानदार प्रमिला देवी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे तीन किशोर बाइक से उनकी जनरल स्टोर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने गुटखा उधार मांगा, लेकिन महिला ने साफ मना कर दिया। साथ ही उन्हें पास की दूसरी दुकान से लेने को कहा। इसी बात पर तीनों लड़के भड़क गए और जाते-जाते धमकी दी कि “तुम्हारे ऊपर गोली चलेगी”।

Advertisement Advertisement

आधे घंटे बाद लौटे, दुकान के पास दागी गोली

महिला के मुताबिक, धमकी देने के करीब आधे घंटे बाद तीनों युवक फिर लौटे और दुकान के पास एक राउंड गोली दाग दी। उस समय वह दुकान बंद कर अपने आंगन में चली गई थीं, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

घर के सामने भी की फायरिंग, बढ़ा खौफ

बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे आरोपियों ने महिला के घर के सामने सड़क पर फिर से गोली चलाई। इससे इलाके में डर और बढ़ गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने पहचान कर पकड़ने की कोशिश की

रात करीब साढ़े 10 बजे दो युवक बाइक से फिर इलाके में दिखे। ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया और पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों तेज रफ्तार में भाग निकले। ग्रामीणों का कहना है कि दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरा अभी अज्ञात है। तीनों के नाबालिग होने की भी बात सामने आ रही है।

थाने में आवेदन, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पीड़िता के बेटे सोनू कुमार ने पिपरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आपसी विवाद का मामला है और फायरिंग की बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : पेट्रोल पर 10 रुपये घटे, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर : पेट्रोल पर 10 रुपये घटे, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो
Next Article नेपाल से बिहार लौटते ही पांच शिक्षक गिरफ्तार… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, लाठीचार्ज

April 2, 2026
Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर, राहुल दुबे गैंग के प्रिंस को लगी गोली

April 2, 2026
Headlines

हैवान मां… सगी बेटी की चढ़ा दी बलि, पत्थर से सिर फोड़ा, खू’न से की पूजा

April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, लाठीचार्ज

April 2, 2026

भोरे-भोर एनका’उंटर, राहुल दुबे गैंग के प्रिंस को लगी गोली

April 2, 2026

हैवान मां… सगी बेटी की चढ़ा दी बलि, पत्थर से सिर फोड़ा, खू’न से की पूजा

April 2, 2026

IIIT रांची में यंत्र’26 का जलवा, रोबोटिक्स फेस्ट में देशभर के छात्रों ने दिखाया दम

April 1, 2026

एक्शन में डीसी : रंका बीपीओ बर्खास्त, बीडीओ को कड़ी चेतावनी

April 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.