अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार में प्राइमरी से लेकर प्लस टू तक के सभी सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई नए मॉडल टाइम-टेबल के अनुसार होगी। यह नियम संस्कृत स्कूलों और मदरसों पर भी लागू रहेगा। शिक्षा विभाग के नए निर्देश के मुताबिक स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे और छुट्टी से पहले राष्ट्रगान लाउडस्पीकर के माध्यम से अनिवार्य रूप से गाया जाएगा।
सुबह 9:30 बजे प्रार्थना सभा अनिवार्य
निर्देशों के अनुसार सुबह 9:30 से 10 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। इसमें बिहार गीत गाया जाएगा और सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। प्रार्थना से पहले शिक्षक बच्चों की वर्दी, बाल और नाखून की जांच करेंगे। इसके बाद सामान्य ज्ञान, समाचार वाचन और छोटी परिचर्चाएं कराई जाएंगी।
आठ पीरियड में होगी पढ़ाई
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. द्वारा जारी टाइम-टेबल में कुल आठ पीरियड तय किए गए हैं :
| समय | पीरियड |
| 10:00–10:40 | पहली घंटी |
| 10:40–11:20 | दूसरी घंटी |
| 11:20–12:00 | तीसरी घंटी |
| 12:00–12:40 | लंच ब्रेक |
| 12:40–1:20 | चौथी घंटी |
| 1:20–2:00 | पांचवीं घंटी |
| 2:00–2:40 | छठी घंटी |
| 2:40–3:20 | सातवीं घंटी |
इसके बाद शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी होगी।
राष्ट्रगान में लाउडस्पीकर अनिवार्य
नई व्यवस्था के तहत छुट्टी से पहले होने वाले राष्ट्रगान में लाउडस्पीकर का उपयोग अनिवार्य रहेगा। साथ ही विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित की गई हैं ताकि सभी बच्चे अपनी कक्षा के अनुसार उपयोगी कार्यक्रमों में भाग ले सकें।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में हेल्थ सिस्टम पर बड़ी सख्ती, DC क्या बोल गये… जानें



