Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 02:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गढ़वा में हेल्थ सिस्टम पर बड़ी सख्ती, DC क्या बोल गये… जानें
Headlines

गढ़वा में हेल्थ सिस्टम पर बड़ी सख्ती, DC क्या बोल गये… जानें

December 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डीसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा में गुरुवार को जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक अहम बैठक की। नगर भवन में हुई इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त दिनेश यादव ने की। बैठक का विषय PC&PNDT Act 1994 और क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 से जुड़ी तैयारियां और जरूरी बदलाव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डीसी दिनेश यादव, SDO रंका रुद्र प्रताप और सिविल सर्जन डॉ. जे एफ कैनेडी ने दीप जलाकर की। सभी मेडिकल प्रैक्टिशनरों, निजी अस्पताल संचालकों और क्लिनिक प्रतिनिधियों को बुलाया गया था, ताकि नियमों को स्पष्ट रूप से समझाया जा सके।

डीसी ने दी सख्त चेतावनी

डीसी ने साफ कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं और इन्हें तुरंत सुधारने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अब हर क्लिनिक और अस्पताल का संचालन केवल योग्य और प्रमाणित डॉक्टर ही करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में डॉक्टर के नाम, हेल्पलाइन नंबर, ड्यूटी चार्ट और क्लिनिक अथॉरिटी सर्टिफिकेट जैसी जानकारी साफ तौर पर लगी होनी चाहिए।

Advertisement Advertisement

पंजीकरण अनिवार्य, उल्लंघन पर कार्रवाई

DC ने निर्देश दिया कि जो भी अस्पताल या क्लिनिक अब तक पंजीकृत नहीं हैं, वे तुरंत रजिस्ट्रेशन कर लें। नियमों का उल्लंघन करने वालों को दो बार नोटिस दिया जाएगा और सुधार नहीं हुआ तो केंद्र को सील कर दिया जाएगा। बिल्डिंग भी तय मानकों के अनुसार ही होनी चाहिए, जिसमें पार्किंग, फायर सेफ्टी और जरूरी सुविधाएं शामिल हों।

अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर खास नजर

बैठक में बताया गया कि हर अल्ट्रासाउंड केंद्र में डॉक्टर की फोटो, नाम, मोबाइल नंबर और “यहां लिंग परीक्षण नहीं होता” का बोर्ड लगाना जरूरी है। लाइसेंस नवीनीकरण के बिना केंद्र चलाने पर सीधी कार्रवाई होगी।

सिविल सर्जन का बयान

सिविल सर्जन डॉ. कैनेडी ने कहा कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का उद्देश्य पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं को एक समान और बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रैक्टिशनरों को सही जानकारी देकर व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

सुझाव और शिकायतें भी सुनी गईं

कार्यशाला में मौजूद चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी दिक्कतें और सुझाव रखे। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अवैध हॉस्पिटलों और अयोग्य चिकित्सकों के लिए तुरंत जांच अभियान शुरू किया जाए और निरीक्षण फॉर्मेट तैयार कर टीमों को सौंपा जाए।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात राहुल सिंह की ‘रीढ़’ पर लातेहार पुलिस का कड़ा प्रहार… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात राहुल सिंह की ‘रीढ़’ पर लातेहार पुलिस का कड़ा प्रहार… जानें क्या
Next Article राशिफल @ 05 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026
जॉब/एजुकेशन

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026
Headlines

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.