Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 02:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट
Headlines

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लड़की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Motihari : सोशल मीडिया पर फर्जी अपहरण का वीडियो वायरल कर सरकार और पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश करने वाला अब पुलिस के शिकंजे में है। दिनदहाड़े एक लड़की को जबरन गाड़ी में उठाकर ले जाने का मनगढ़ंत ड्रामा रचने वाले मुख्य आरोपी को मोतिहारी की साइबर सेल और जिला आसूचना इकाई की टीम ने दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनखड़िया सोनबर्षा गांव का रहने वाला मनीष कुमार दास है। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में शामिल उसके दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

फिल्मी सीन की तरह रचा था पूरा ड्रामा

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर पिछले कुछ समय से एक वीडियो बहुत तेजी से शेयर किया जा रहा था। इस वीडियो में कुछ युवक बीच सड़क पर एक लड़की को जबरन उठाकर बोलेरो में डालते दिख रहे थे, जबकि पीछे से एक बाइक सवार युवक लड़की को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा था। इस पूरे ड्रामे को इस तरह शूट किया गया था ताकि देखने वालों को लगे कि राज्य में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वीडियो के साथ भड़काऊ और आपत्तिजनक बातें लिखकर इसे असली घटना के रूप में पेश किया गया, जिससे लोगों के बीच भय का माहौल बनने लगा था।

साइबर थाने की जांच में सामने आया सच

वीडियो सामने आने के बाद मोतिहारी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और साइबर थाने की टीम ने इसकी तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि जिले में ऐसी किसी भी वारदात की कोई सूचना दर्ज ही नहीं है। कड़ाई से जांच करने पर पता चला कि यह कोई असली घटना नहीं, बल्कि पूरी तरह स्क्रिप्टेड यानी सोच-समझकर बनाई गई रील थी। इसे मनीष कुमार दास के फेसबुक खाते के अलावा दो अन्य इंस्टाग्राम खातों के जरिए वायरल कर सूबे में अशांति फैलाने और शासन की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।

साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी सलाखों के पीछे

मामले की पुष्टि होते ही साइबर थाने में मनीष कुमार दास समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने साफ कहा है कि इंटरनेट मीडिया पर झूठी खबरें या मनगढ़ंत वीडियो फैलाकर जनभावनाएं भड़काने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बाकी बचे दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस
Next Article सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
Headlines

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026
Headlines

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026

रामगढ़ में आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गाड़ी को खंगाला

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.