Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 07:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विसर्जन के दौरान किशोर की ह’त्या, हंगामे के बीच DSP ने खुद ट्रैक्टर चलाकर कराया भसान
Headlines

विसर्जन के दौरान किशोर की ह’त्या, हंगामे के बीच DSP ने खुद ट्रैक्टर चलाकर कराया भसान

October 22, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक चली गोली ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के पास उपद्रवियों ने 15 साल के कुंदन कुमार को गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग खून से लथपथ कुंदन को तुरंत गुरु गोविंद सिंह अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

कमेटी विवाद में चली गोली, ऑर्केस्ट्रा वाहन पर भी बवाल

शुरुआती जांच में मामला पूजा कमेटियों के बीच आपसी विवाद का लग रहा है। गोली चलने के बाद जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने विसर्जन के साथ चल रही ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे और भगदड़ के चलते विसर्जन का काम बीच रास्ते में ही ठप हो गया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की बात से इनकार किया है और इसे मामूली झड़प बताया है।

डीएसपी ने खुद संभाला स्टीयरिंग, सड़क से हटाया वाहन

माहौल बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे पटना सिटी डीएसपी शिव शंकर कुमार ने खुद मोर्चा संभाला। विसर्जन का रास्ता साफ करने और जाम खुलवाने के लिए डीएसपी ने खुद ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट संभाली और वाहन को चलाकर सड़क किनारे लगवाया। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया और रुके हुए मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए इलाके में शांति व्यवस्था बहाल कर दी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में किसी पूजा कमेटी के सदस्य द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस पीड़ित परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि गोली चलाने वालों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और फिलहाल क्षेत्र में पूरी तरह शांति है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी के इन नामचीन फूड आउटलेट्स पर छापा, सड़ा पनीर और कीड़े रेंगते ब्रेड मिले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 22 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article टाइगर श्रॉफ केस : UP की दो महिलाओं ने मुंबई पहुंचाया था हथियार, नेपाल भागने वाला था शूटर

Related Posts

देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Headlines

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026

दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

October 22, 2026

फिर गरजा RMC का बुलडोजर, तीन दिन पहले दिया था अल्टीमेटम

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.