Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शादी में रोड़ा अटकाने पर पड़ोसी का दुकान जेसीबी से गिरा दिया
Headlines

शादी में रोड़ा अटकाने पर पड़ोसी का दुकान जेसीबी से गिरा दिया

October 29, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

केरल से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक युवक की शादी में रोड़े अटकाने पर उसने अपने पड़ोसी की दुकान को जेसीबी से ढहा दिया. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई. जबकि पहले आरोपी कह रहा था कि दुकान का इस्तेमाल अवैध जुआ तथा शराब के धंधे के लिए किया जाता था, इसलिए उसने दुकान ढहाया था.

पुलिस ने जांच में बताया कि आरोपी युवक एक लड़की से शादी करना चाहता था. जिस पर कथित रूप से पड़ोसी ने अड़ंगा लगाया था. शादी के प्रस्ताव को रोके जाने के कारण युवक इतना गुस्से में आया कि उसने बदला लेने की ठानी और जेसीबी लाकर पड़ोसा का दुकान ही ढहा दिया. घटना सोमवार को कन्नूर जिले के चेरुपुझा इलाके में घटी.

auto

30 साल के युवक ने पड़ोसी की दुकान को खुदाई करने वाली जेसीबी मशीन के जरिए उखाड़ दिया. मामले में पुलिस ने एल्बिन नामक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में उसने दावा किया था कि दुकान का इस्तेमाल कई गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया गया था.

एल्बिन ने वीडियो में कहा था कि दुकान का इस्तेमाल अवैध जुआ तथा शराब के धंधे के लिए होता था. इस कारण इलाके के नौजवान इससे परेशान थे. एल्बिन ने वीडियो में कहा था कि पुलिस अथवा गांव के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी दुकान हटाने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी. इस वजह से उसने दुकान ध्वस्त करने के बारे में सोचा.

आरोपी एल्बिन ने यह वीडियो दुकान ढहाने के पहले अपलोड किया था. इसके बाद अपने कहे के अनुसार जेसीबी मशीन लेकर दुकान के पास जाता है और उसे उखाड़ फेंकता है. पुलिस का पूरे मामले पर कहना है कि एल्बिन ने एक आपराधिक काम किया है. उस पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखगोलीय दृष्टि से ऐतिहासिक है इसबार की शरद पूर्णिमा
Next Article अब ट्रेन के कन्फर्म टिकट पर बदल सकते हैं पैसेंजर का नाम

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.