Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में डीसी ऋतुराज की एंट्री, बोले- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं
Headlines

रामगढ़ में डीसी ऋतुराज की एंट्री, बोले- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं

April 18, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ऋतुराज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। शनिवार को IAS अधिकारी ऋतुराज ने रामगढ़ के 15वें उपायुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया। समाहरणालय में आयोजित औपचारिक प्रक्रिया के दौरान निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य

पदभार संभालने के बाद उपायुक्त ऋतुराज ने साफ कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यही रहेगी कि सरकार की हर योजना का फायदा गांव-गांव और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई बार योजनाएं बनती हैं, लेकिन सही लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पातीं, इसे बदलना जरूरी है।

auto

स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहेगा खास फोकस

नए उपायुक्त ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। अस्पतालों में बेहतर सुविधा, स्कूलों में पढ़ाई का स्तर और बुनियादी व्यवस्था सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में सुधार से सीधे लोगों की जिंदगी बेहतर होती है।

पुराने कामों को भी आगे बढ़ाया जाएगा

ऋतुराज ने यह भी कहा कि पूर्व उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के कार्यकाल में जो अच्छे काम शुरू हुए हैं, उन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा। प्रशासन की कोशिश रहेगी कि पहले से चल रही योजनाएं बीच में न रुकें और उनका फायदा लोगों को मिलता रहे।

जनता से जुड़कर काम करने की बात

उन्होंने संकेत दिया कि वे फील्ड में जाकर काम करने पर ज्यादा जोर देंगे। लोगों की समस्याएं सीधे सुनना और मौके पर समाधान निकालना उनकी कार्यशैली का हिस्सा होगा। साथ ही अधिकारियों को भी सक्रिय और जवाबदेह रहने के निर्देश दिए जाएंगे। जिले में नए डीसी के आने से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : अब रांची ग्रामीण में दिखेगा गौरव गोस्वामी का दम, रुरल एसपी ने संभाली कमान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब रांची ग्रामीण में दिखेगा गौरव गोस्वामी का दम, रुरल एसपी ने संभाली कमान
Next Article बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, गृह विभाग का आदेश जारी

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026
अन्य खबरें

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.